थलापति ने आग लगा दी
फिल्म में विजय का धमाकेदार डांस भी देखने को मिला है। एक यूजर ने सिनेमाहॉल से क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, 'थलापति ने आग लगा दी'। स्क्रीन पर जब विजय डांस करते दिखे, तो सिनेमाघरों में उनके फैंस भी झूमने लगे।
बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले लीक हो गई थी। इसके बाद फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए। विजय का परिचय फिल्म में मुख्यमंत्री के रूप में भी दिया गया है। सीएम वाला टाइटल कार्ड काफी वायरल हुआ है। इससे भी दिलचस्प बात है कि फिल्म से ज्यादा सिनेमाघरों का माहौल देखने लायक है। लोग समूह में जा रहे हैं और उत्सव मना रहे हैं।
फिल्म देखने आई विजय की जापानी फैन
भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशी फैंस भी फिल्म को लेकर उत्साह जता रहे हैं। अभिनेता की एक जापानी प्रशंसक यह फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंची।
कुछ दर्शकों को क्लाइमैक्स लगा कमजोर
जन नायकन को लेकर नेटिजंस जहां तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'जबर्दस्त स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक है। 'कचेरी' गाने का डांस बेहतरीन है। टाइटल कार्ड, इंट्रो, इंटरवल, फ्लैशबैक और स्कूल वाला सीन सुपर हैं। विलेन का ट्रैक और क्लाइमैक्स कमजोर हैं। भले ही कुछ चीजें अजीब और इमोशन-लेस हों, लेकिन थलापति के मोमेंट्स इसे एक देखने लायक एंटरटेनर बनाते हैं'। वहीं, एक यूजर ने लिखा है, 'विजय के फैंस के लिए 'जन नायकन' फिल्म झेलने लायक है, इसलिए दूसरों के लिए तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। अब हमें पता चल गया है कि फिल्म की टीम ने खुद ही इसे क्यों लीक किया था'।
फैंस ने विजय को क्यों कहा शुक्रिया?
विजय की यह फिल्म देखकर यूजर लिख रहे हैं, 'भीड़ को खींचने वाले को एक शानदार विदाई। हमें बेशुमार यादें देने के लिए शुक्रिया अन्ना'। सबसे ज्यादा फिल्म में विजय के सीएम टाइटल कार्ड को दिखाए जाने की है।