फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन-जन में राम’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी भगवान राम के वनवास जाने की कहानी

Fri, 28 Nov 2025 09:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jan Jan Mein Ram Trailer Release: टीवी पर एक बार फिर भगवान राम की कहानी देखने को मिलेगी। नई सीरीज ‘जन जन में राम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कब टेलीकास्ट होगी सीरीज…
विज्ञापन
जन जन में राम का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

80 के दशक में टीवी पर आने वाली ‘रामायण’ को काफी पसंद किया गया। इसके बाद टीवी पर भगवान राम और रामायण से जुड़े कई धारावाहिक शुरू हुए। अब एक बार फिर छोटे पर्दे पर भगवान राम की महिमा देखने को मिलेगी। भगवान श्रीराम के वनगमन पथ की यात्रा दिखाने वाली वेब सीरीज ‘जन जन में राम’ का आज ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ है।

अनिकेत राय बनेंगे भगवान राम

विज्ञापन

इस सीरीज में अनिकेत राय भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि देवांग सिंह लक्ष्मण और अनुष्का अवस्थी सीता मां की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा सीरीज के अन्य प्रमुख कलाकारों में क्षितिज, अपर्णा और बाकी लोग भी शामिल हैं। सीरीज को चित्रकूट और अयोध्या में शूट किया गया है। यह सीरीज 29 नवंबर से हर शनिवार और रविवार दूरदर्शन पर सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे टेलीकास्ट होगी।

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है निर्देशन
‘जन जन में राम’ का निर्देशन दिग्गज निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 'चाणक्य', 'पिंजर' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों व सीरीयल का निर्देशन किया है। मंदिरा द्विवेदी इस सीरीज की प्रोड्यूसर हैं। तुषार उप्रेती द्वारा लिखित इस सीरीज में आलाप देसाई और अमोद भट्ट ने संगीत दिया है। पोस्टर और ट्रेलर जारी होते ही सीरीज को लेकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। यह सीरीज भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों को एक नए दृष्टिकोण से दिखाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें