फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई की बात करें तो, इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक मात्र 28 लाख रुपये कमाए हैं। अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाती नहीं नजर आ रही है।
कितना है फिल्म का बजट?
'गुस्ताख इश्क' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर काफी खराब है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस वीकएंड कितना कमाई करती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी 90 के दशक के पुरानी दिल्ली और पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान (विजय वर्मा) पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित अपने पिता के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश में हैं। इसके बाद वह रहमान कवि अजीज (नसीरुद्दीन शाह) से शिक्षा लेने आते हैं, और रहमान को कवि की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से प्यार हो जता है। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती है।
यह खबर भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Review: चाय, शायरी और पुरानी गलियों के बीच एहसास की कहानी; अभिनय के दम पर टिकी 'गुस्ताख इश्क'
फिल्म के बारे में
फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा ने स्टेज 5 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसमें संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है। इसके अलावा फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के अलावा शारिब हाशमी भी मौजूद हैं।