फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamie Lever: रंगभेद को लेकर मिले तानों पर जेमी लीवर का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘लोगों ने मुझे चुड़ैल, बदसूरत कहा…’

Sun, 08 Jun 2025 12:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jamie Lever on Skin Colour: सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने हाल ही में रंगभेद को लेकर ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
जेमी लीवर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर बॉलीवुड के दिग्गज कॉमिक एक्टर जॉनी लीवर की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रंगभेद को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया की लोग उन्हें चेहरे के रंग को लेकर किस तरीके के ताने मारते हैं और सलाह देते हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


लोगों ने चुड़ैल और बदसूरत कहा
अभिनेत्री और कॉमेडियन जेमी लीवर हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। उन्होंने बातचीत में रंगभेद के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनके चेहरे के रंग को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं। उन्होंने बताया, ‘मुझे बहुत सारी टिप्पणियां मिलती हैं। काली है, चुड़ैल लगती है, चुड़ैल जैसी हंसती है, तुम बदसूरत हो, तुम्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा, तुम मर क्यों नहीं जाती, तुम्हें तुम्हारे दिखने के कारण काम नहीं मिल रहा है। मुझे जीवन भर ऐसे संदेश मिलते रहे हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने 'हिंदी' भाषा पर दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन


रंगभेद एक बहुत बड़ी समस्या है
इसके आगे बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि आजकल रंगभेद एक बड़ी समस्या है। इसके बारे में उन्होंने कहा, रंगभेद यहां एक बहुत बड़ा मुद्दा है। बड़े होते समय लोग मुझसे उबटन लगाने, हल्दी लगाने और यह सब गोरा होने के लिए कहते थे। रंगभेद हमारे देश में एक बड़ी समस्या है।’

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: हर्षवर्धन राणे को सामने देख कर फूट-फूटकर रोने लगी फैन, बोली- मैं खुश हूं...

जेमी लीवर का वर्कफ्रंट
जेमी लीवर स्टैंड-अप कॉमेडी में एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर उनके छोटे कॉमिक वीडियो के लिए भी पसंद किया जाता है। उन्होंने 2015 में कपिल शर्मा के साथ ‘किस किस को प्यार करूं; से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें ‘हाउसफुल 4’, ‘भूत पुलिस’, ‘यात्री’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में देखा गया है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें