फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 04 Nov 2026 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है।
  • देश ही नहीं, विदेशों में भी इसने धमाका किया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ पार हो गया है और इसी के साथ फिल्म ने एक रिकॉर्ड कायम किया है।
  • बीते दिन जेलर 2 व सिनेमाघरों में लगीं अन्य फिल्मों का हाल कैसा रहा? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत अभिनीत ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया है। दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ रुपये पार हो गया है। ऐसा करके फिल्म ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 'जेलर 2' पहली तमिल फिल्म बन गई है। जानिए कल इसने कितना कलेक्शन किया। इसके अलावा 'उड़ता तीर', 'नई नवेली' और 'प्रहार' का कैसा हाल है?

विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
भारत में जेलर 2 की कमाई कितनी?
फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले वीक भारत में इसने 334.35 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे वीक 95.55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी रिलीज को तीसरा वीक चल रहा है। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल मंगलवार को 20वें दिन कमाई 3.35 करोड़ रुपये रही। जेलर 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 463.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जेलर 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कारोबार 816.90  करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। यह ऐसी पहली तमिल फिल्म है, जो 800 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। 
  • जेलर 2 को ओपनिंग डे से ही जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे वीकेंड में भी जबर्दस्त कमाई की। 
  • हालांकि, वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट आई मगर, अपने तीसरे वीकेंड में उसने फिर जोर दिखाया और अब यह रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
  • घरेलू कलेक्शन में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली भी यह एकमात्र तमिल फिल्म है।

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन 
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत 'उड़ता तीर' भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल मंगलवार को 12वें दिन कमाई 1.60  करोड़ रुपये रही। इसका टोटल नेट कलेक्शन 45.11  करोड़ रुपये हो चुका है।

प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
प्रहार और नई नवेली का कैसा हाल?
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने कल 19वें दिन 17 लाख रुपये कमाए। इससे एक दिन पहले सोमवार को 13 लाख रुपये कलेक्शन किया था। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, 'प्रहार' ने सोमवार को 17 लाख रुपये कमाए थे। कल 19वें दिन कमाई 23 लाख रुपये रही। राजकुमार राव की 'प्रहार' की टोटल नेट कमाई 23.66 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
दृश्यम 3 की कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' महीनेभर बाद भी थिएटर्स में टिकी है। कल मंगलवार को 33वें दिन इसकी कमाई 75 लाख रुपये रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 378.7 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें