फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: ओटीटी पर आएगा अनकट वर्जन? 30 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज में इन सितारों को मिलेगा ज्यादा स्क्रीन टाइम

Wed, 04 Nov 2026 10:59 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'जेलर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ कमा लिए हैं।
  • अब कुछ फैंस इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं।
  • ऐसे में बता दें कि 'जेलर 2' का ओटीटी वर्जन 30 मिनट ज्यादा का हो सकता है।
विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस साल तमिल सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बन गई है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
विज्ञापन


फिल्म में रजनीकांत के अलावा रम्या कृष्णन, मिर्ना, एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरअमूडू, ऋतिक रोशन, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे कई बड़े सितारे नजर आए। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। अब फिल्म का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद सभी की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज और उसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा कंटेंट पर टिकी हैं।
Trending Videos

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
ओटीटी पर दिखेगा एक्स्ट्रा वर्जन?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट वर्जन के साथ रिलीज हो सकती है। इस वर्जन में करीब 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल वर्जन में संथानम, मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के उन सीन्स को शामिल किया जा सकता है, जो फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में नहीं दिखाए गए थे।

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक एक्स्ट्रा फुटेज या अनकट वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कास्टिंग और कुछ कलाकारों के स्क्रीन टाइम को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी।

जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
इन सितारों को मिलेगा ज्यादा स्पेस?
संथानम फिल्म की शूटिंग पूरी होने के वीडियो में नजर आए थे, लेकिन बताया गया कि उनके सीन्स को फाइनल फिल्म से हटा दिया गया। वहीं, मोहनलाल के कुछ सीन्स भी कथित तौर पर फिल्म में शामिल नहीं किए गए, जिससे केरल में उनके फैंस निराश हुए।

विजय सेतुपति के सीन्स भी कम कर दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में अगर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज होता है, तो दर्शकों को इन कलाकारों के कुछ ऐसे सीन्स देखने को मिल सकते हैं, जो अब तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब ओटीटी पर दस्तक देगी 'जेलर 2'?
वहीं, फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें, तो थिएट्रिकल रन के बाद इसके डिजिटल प्रीमियर की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन प्राइम वीडियो और सन एनएक्सटी इसके ओटीटी रिलीज से जुड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म 10 नवंबर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। हालांकि, इसकी सही रिलीज डेट और एक्सटेंडेड कट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि क्या नेल्सन फिल्म के डिलीट किए गए सीन्स को वापस लाएंगे और रजनीकांत की इस फिल्म का लंबा वर्जन दिखाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें