फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: राष्ट्रगान की जगह बज पड़ा फिल्मी गाना, तमिलनाडु के सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग पर मचा बवाल

Fri, 23 Oct 2026 04:26 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • अब इस फिल्म को लेकर तमिलनाडु के थिएटर में बवाल हो गया।
  • दरअसल, तमिलनाडु के थिएटर में राष्ट्रगान की जगह फिल्मी गाना बज गया।
विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अब तमिलनाडु के करूर में कोयंबटूर रोड पर स्थित अजंता एलोरा सिनेमाज में फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, ऐसा आरोप है कि फिल्म शुरू होने से पहले स्क्रीन पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जा रहा था, लेकिन उस दौरान राष्ट्रगान की जगह एक फिल्मी गाना बजा दिया गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फिल्म देखने आए लोगों ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया है।
Trending Videos

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
लोगों ने जाहिर की नाराजगी
आमतौर पर फिल्म शुरू होने से पहले स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जाता है, लेकिन इस बार जब स्क्रीन पर तिरंगा दिखाया गया, तो 'जन गण मन' की जगह एक फिल्मी गाना बजने लगा। अचानक हुई इस गलती से रजनीकांत के फैंस और थिएटर में मौजूद दूसरे दर्शक हैरान रह गए। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर ऐसी गलती कैसे हुई।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह कैसी क्रूरता है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'राष्ट्रीय ध्वज का अपमान।' वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर विवाद शुरू हो गया है। लोगों का आरोप है कि यह घटना राष्ट्रगान और स्क्रीन पर दिखाए जा रहे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक थिएटर प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' ने किया कितना बिजनेस
  • 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।
  • इससे पहले उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का भी निर्देशन किया था।
  • सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'जेलर 2' को 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज किया गया था।
  • फिल्म में रजनीकांत के अलावा एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरअमूडू, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना मेनन जैसे कलाकार शामिल हैं।
  • फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
  • फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 334.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • वहीं, वर्ल्डवाइड इसका बिजनेस 606.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें