फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी: 'क्या मंत्री को ऐसे बात करनी चाहिए?' सिंगर के अपमान पर भड़के मीका सिंह, की माफी मांगने की अपील

Fri, 23 Oct 2026 04:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड में परफॉर्म करने पहुंचे थे। 
  • शो के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। 
  • अब इस मामले पर सिंगर मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल से माफी मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
मीका सिंह और दलेर मेंहद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीच स्टेज पर उन्हें टोक दिया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। अब मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर मंत्री की भाषा पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


मीका सिंह ने मंत्री से क्या कहा?
मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले लोगों का शुक्रियाअदा किया और कहा, 'जिस प्रकार मंत्री जी ने मंच पर जो कहा वह बहुत असभ्य और अपमानजनक था। एक कलाकार परिस्थितियों की परवाह किए बिना सम्मान का हकदार होता है।

उन्होंने कथित तौर पर मंच पर कहा, 'यहां आपसे पहले मनिंदर बुट्टर पिट के गया था। इतना पिटा था कि अब उसका बाप भी नहीं आ सकता यहां।'

मीका ने आगे लिखा, 'क्या किसी मंत्री को कलाकारों से इस तरह बात करनी चाहिए? यह कैसा व्यवहार है? कलाकार लोगों का मनोरंजन करने और अपने वादे पूरे करने के लिए कार्यक्रमों में आते हैं। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए, न कि किसी सार्वजनिक मंच पर उनका अपमान होना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप चाहते हैं कि कलाकार उत्तराखंड आना बंद कर दें?
मीका ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'सुबोध उनियाल जी, क्या आप चाहते हैं कि कलाकार उत्तराखंड आना बंद कर दें? इस तरह का व्यवहार कलाकारों को उस राज्य में कार्यक्रम करने से हतोत्साहित कर सकता है, जिसे हम सभी प्यार करते हैं। कृपया याद रखिए कि जनता ने ही आपको आज इस पद तक पहुंचाया है। सार्वजनिक पद पर रहने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह विनम्रता और जवाबदेही के साथ व्यवहार करे। मुझे उत्तराखंड से बहुत प्यार और सम्मान है, लेकिन कलाकारों को भी सम्मान मिलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आप अपने शब्दों पर विचार करेंगे और इस मामले को सम्मानजनक तरीके से सुलझाएंगे।'

देखें पोस्ट-
विज्ञापन

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
  • सिंगर दलेर मेहंदी रविवार रात उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में परफॉर्म कर रहे थे।
  • इसी दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके कार्यक्रम को बीच में रोक दिया और मंच पर ही उन्हें टोकने लगे।
  • मंत्री ने सिंगर के व्यवहार पर सवाल उठाए।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: फैंस के लिए खुशखबरी, सिंगर के शो को आखिरकार मिली मंजूरी; जानें कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें