रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
रजनीकांत
अभिनेता रजनीकांत को एक बार फिर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में देखा गया है। वह फिल्म में एक सेवानिवृत्त जेलर/आईपीएस ऑफिसर है। वे जबर्दस्त एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जेलर 2' के लिए रजनी ने करीब 110 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके अलावा मुनाफे में भी उनकी हिस्सेदारी की खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मोहनलाल की भूमिका क्या?
सीक्वल में मोहनलाल भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 30 करोड़ रुपये फीस के रूप में लिए हैं। वह पहली फिल्म वाले गैंगस्टर 'मैथ्यू' के किरदार में वापस आ आए हैं।
जेलर 2 में मोहनलाल और शिवराजकुमार का कितना अहम रोल है?
इसके अलावा शिवराजकुमार भी 'जेलर 2' का हिस्सा बने हैं। वे नरसिम्हा के रूप में फिल्म से जुड़े हैं। रजनीकांत की फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार की भूमिकाएं बेहद खास हैं। थिएटर में उन्हें देखते ही दर्शकों ने तालियों और सीटियों से स्वागत किया। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म में दोनों अभिनेताओं के स्वैग को बरकरार रखा है।
- मोहनलाल ने मैथ्यू के अपने आइकॉनिक किरदार से वापसी की है। हालांकि, फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम सीमित है।
- मोहनलाल कैमियो भूमिका में हैं। मगर, उनके सीन बहुत दमदार हैं।
- जेलर के क्लाइमैक्स में शिवराजकुमार का रोल काफी पसंद किया गया था। अब जेलर 2 में उनके किरदार का विस्तार है। उनका एक्शन भी फिल्म में आकर्षण जोड़ता है।
मिथुन चक्रवर्ती का क्या रोल है? उन्होंने फिल्म के लिए कौन सी शर्त रखी थी?
फिल्म 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए मिथुन ने एक शर्त रखी थी। 'जेलर 2 सुपर शो' के दौरान खुद रजनीकांत ने इसका खुलासा किया था। फिल्म की टीम जब मिथुन के पास पहुंची तो उन्होंने अपने किरदार के बारे में पूछा। इसके बाद मिथुन ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी पड़ेगी'? फिर, वेव्स समिट में रजनीकांत और मिथुन मिले।
इस फिल्म की जिक्र छिड़ा तो मिथुन ने रजनीकांत से कहा, 'तुम कहोगे तो मैं यह फिल्म कर लूंगा। मगर, मेरी एक शर्त है कि तुम्हारा किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन न तो मुझे पीटेगा और न ही मुझ पर गोली चलाएगा'। तब रजनीकांत ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे डायरेक्टर से पूछकर बताएंगे। हालांकि, मिथुन ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी।
जेलर 2 फिल्म में विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' में विद्या बालन का किरदार क्या है?
इस फिल्म में विद्या बालन भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। जेलर 2 के जरिए विद्या ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में विद्या को मिथुन चक्रवर्ती की बेटी कांता की भूमिका में देखा गया है, जो मजबूत इरादों वाली महिला है। फिल्म में उनका लुक काफी बेबाक और कड़क है।
ये सितारे भी फिल्म का हिस्सा
जेलर 2 में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजरामूदु, योगी बाबू, जतिन सरना, सुनील सुखाड़ा, हकीम शाहजहां और पद्म कुमार जैसे सितारे भी हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कई सितारों ने कैमियो रोल भी किए हैं।
कैमियो भूमिका में दिखे ऋतिक रोशन समेत ये स्टार्स
बॉलीवुड के नामी एक्टर ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ भी कैमियो भूमिका में दिखे हैं। ऋतिक रोशन को रॉडी के रूप में देखा गया है। वहीं, जैकी श्रॉफ का किरदार कामदेव है। इनके अलावा विजय सेतुपति, विनायकन, वसंत रवि भी हैं। वहीं, 'बिंदास' गाने में नोरा फतेही भी नजर आई हैं।