किस आरोप में हुई कार्यवाई?
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।
- खबरों के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
- इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
- जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
- उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
- मालूम हो कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
इमरान खान ने किए थे सवाल
हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'। मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि वे मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी।
अभिनेता ने कुछ सवाल उठा। उन्होंने कहा, 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं। एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर, जो इसी शहर में रहता है। मैं यह जानने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है? लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है? बस इसीलिए मैं यहां हूं'।
भाजपा नेता ने लगाए थे ये आरोप
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर अभिनेता इमरान खान को तुरंत गिरफ्तार करने और देश से बाहर निकालने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान ने 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) के नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है।
सोमैया ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अभिनेता के भाषणों और उनकी पिछली टिप्पणियों के संबंध में पुलिस को सबूत सौंपे हैं। साथ ही पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की। उनका आरोप है कि इमरान खान ने एक 'गैर-कानूनी राजनीतिक आंदोलन' में हिस्सा लेकर अपने OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) दर्जे का गलत इस्तेमाल किया है।