फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण में ये अहम किरदार निभाने वाले थे जयदीप अहलावत, इस वजह से बिगड़ी बात

Wed, 16 Apr 2025 03:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaideep Ahlawat: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चाएं हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब फिल्म में जयदीप अहलावत को भी एक प्रमुख किरदार ऑफर हुआ था। जानिए फिर बाद में क्या हुआ।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम- @jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट से लेकर शूटिंग तक को लेकर लगातार समय-समय पर जानकारियां सामने आ रही हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ में विभीषण के किरदार के लिए अभिनेता जयदीप अहलावत से भी बात की गई थी और अभिनेता इस किरदार के लिए काफी उत्सुक भी थे, लेकिन फिर बात नहीं बन पाई

जयदीप अहलावत थे उत्सुक, लेकिन इस वजह से रह गए

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो विभीषण के किरदार के लिए जयदीप अहलावत मेकर्स की पहली पसंद थे। मेकर्स ने जयदीप अहलावत से इस किरदार के लिए बातचीत भी की। अभिनेता खुद भी इस माइथोलॉजी फिल्म को करने के लिए काफी उत्सुक थे। हालांकि, डेट्स ने जयदीप अहलावत की इच्छाओं पर पानी फेर दिया। अपने शे्डयूल और डेट्स की कमी के चलते जयदीप अहलावत को इस किरदार को मना करना पड़ा।  प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि निर्माता उन्हें मुख्य भूमिका के लिए लाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन तारीखें बस मेल नहीं खा रही थीं।

विजय सेतुपति का नाम भी था चर्चाओं में
हालांकि, विभीषण के रोल के लिए सिर्फ जयदीप अहलावत ही रेस में नहीं थे। पिछले साल ऐसी चर्चाएं भी काफी थीं कि तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति से भी विभीषण के किरदार के लिए बात की गई थी। हालांकि, बाद में वहां भी बात नहीं बन सकी और विजय सेतुपति भी इस किरदार को निभाने से चूक गए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Lata Deenanath Mangeshkar Award: सम्मानित होंगे सुनील शेट्टी-श्रद्धा कपूर, इस दिन मिलेगा अवॉर्ड

रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी बनेंगी माता सीता
‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, सीता माता के किरदार के लिए साईं पल्लवी और रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश का नाम फाइनल हो चुका है। जबकि सनी देओल के फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभाने की चर्चाएं हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Jaat: सनी देओल ने साझा की ‘जाट’ की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें, लोगों का इस खास अंदाज में जताया आभार

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ की फिलहाल शूटिंग चल रही है। फिल्म से अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होनी है। इसका पहला भाग साल 2026 में जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें