फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्लफ्रेंड' रश्मिका मंदाना पर कृति सेनन ने लुटाया प्यार, साझा की 'कॉकटेल 2' के सेट से तस्वीर

Fri, 07 Nov 2025 06:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Shares Picture With Rashmika Mandana: फिल्म 'कॉकटेल 2' के सेट से अभिनेत्री कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना संग एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए कृति रश्मिका को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए बधाई देती हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन-रश्मिका मंदाना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसी बीच कृति ने प्यारा सा इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- 'द गर्लफ्रेंड’ के साथ गॉसिपिंग कर रही हूं। आप अब उसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं! रिलीज के लिए शुभकामनाएं! रशु। मुझे यकीन है कि तुम इसे शानदार तरीके से करोगी।' कृति की इस पोस्ट ने फैंस को दीवाना बना दिया। 

Kriti Sanon39s story

‘द गर्लफ्रेंड’ पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म के निर्देशक राहुल रविंद्रन हैं, जिन्होंने रिश्तों की जटिलताओं और आत्म-प्रेम के महत्व को दिखाया है। रश्मिका की परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेस्ट एक्टिंग कहा जा रहा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: खुद के साथ हुई बॉडी शेमिंग पर भड़कीं अभिनेत्री गौरी किशन, पा. रंजीत जैसे सितारों ने दिया साथ; जानें पूरा मामला

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। इस बार कहानी और भी मॉडर्न अंदाज में पेश की जाएगी। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसमें कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शाहिद और कृति की साथ में दूसरी फिल्म होगी, जबकि रश्मिका पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग के कुछ सीन इटली के सिसिली से सामने आए थे, जिन्हें देखकर दर्शक पहले से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कृति के पोस्ट पर रश्मिका का रिएक्शन 
कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दोनों ही अपने-अपने करियर में टॉप पर हैं, लेकिन जिस गर्मजोशी से दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं, उसने फैंस का दिल जीत लिया है। कृति की पोस्ट पर रश्मिका ने भी कमेंट किया- 'आह, तुम बहुत प्यारी हो! 'कॉकटेल 2' में हमें एक साथ देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा!' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें