सुकेश के कारण पब्लिक स्क्रूटनी से गुजरीं जैकलीन
बातचीत के दौरान जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित रिलेशनशिप और जीवन में आई उथल-पुथल को लेकर भी बात की। हालांकि, इस बारे में उन्होंने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा। अभिनेत्री ने कहा कि इस सबके चलते उन्हें पब्लिक स्क्रूटनी का भी सामना करना पड़ा।
ऐसे मुश्किल वक्त में अपने पेरेंट्स से मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम इंडस्ट्री में एक्टर के रूप में जिस दौर से गुजरते हैं, हमारे माता-पिता भी उससे गुजरते हैं। क्योंकि एक एक्टर होने के नाते आपसे जुड़ी सारी चीजें पब्लिक में हैं। माता-पिता के लिए हर चीज में आपका साथ देना बहुत मुश्किल होता है। मेरी मां को हमेशा मुझ पर गर्व था और वह हमेशा चाहती थीं कि मैं कोशिश करती रहूं और सपने देखती रहूं।”
तस्वीरें सामने आने के बाद जुड़ा था नाम
जैकलीन का नाम तब विवादों में आया जब उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सुकेश इस वक्त 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है।