फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला पर अमेरिका के कब्जे के बीच 'जैक रायन सीजन 2' की क्लिप वायरल, जानिए क्या है वजह?

Sun, 04 Jan 2026 11:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jack Ryan Season 2 Clip Viral: अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के बीच 'जैक रायन सीजन 2' की एक क्लिप वायरल हो रही है। जानिए इसका यूएस-वेनेजुएला संघर्ष से क्या ताल्लुक है?
विज्ञापन
जैक रायन सीजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला पर हुए कथित अमेरिकी हमले और उसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने पूरे लैटिन अमेरिका में भूचाल ला दिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वेनेजुएला पर अब अमेरिका का नियंत्रण होगा, जब तक वहां शांति स्थापित नहीं हो जाती। दोनों देशों की लड़ाई के बीच प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'जैक रायन सीजन 2' की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह सीन
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज जैक रायन सीजन 2 में जॉन क्रासिंस्की मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे वक्त में जब यूएस ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है, तब सीरीज से जॉन क्रांसिस्की का एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में ग्लोबल खतरों, पावर वैक्यूम और कैसे कमजोर देश इंटरनेशनल दखलअंदाजी के लिए फ्लैशपॉइंट बन सकता है, इसे लेकर दमदार मोनोलॉग है। 
 


यूएस-वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति से मिलती-जुलती है 'जैक रायन सीजन 2'
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाए जाने के बाद इस क्लिप को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। दरअसल, इस क्लिप में वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति के आसपास के हालातों और चिंताओं को दिखाया गया है। सीरीज में तेल, अस्थिरता, विदेशी प्रभाव और तानाशाही शासन की कीमत को दिखाया गया है। हालांकि, सीरीज जैक रायन एक फिक्शन है, लेकिन फिलहाल वेनेजुएला के जो हालात हैं, उसकी टाइमिंग इस सीरीज से मैच कर रही है।

क्या है 'जैक रायन सीजन 2' की कहानी?
तमाम दर्शक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस सीरीज को भविष्य बताने वाला कहा जा रहा है। नेटिजन्स कह रहे हैं कि सीरीज में वेनेजुएला को लेकर मानो भविष्यवाणी कर दी गई थी। जैक रायन का सीजन 2 वेनेजुएला मे अभी हो रही हालिया घटना से काफी मेल खाता है। दरअसल, जैक रायन की कहानी में दिखाया गया है कि वेनेजुएला का एक भ्रष्ट राष्ट्रपति चुनाव में धांधली कराता है। अमेरिका को ऐसा भी लगता है कि वह रूस की मदद से ड्रग्स और भ्रष्टाचार में लिप्त है। जैक इस देश में जाता है और पता लगाता है के क्या वेनेजुएला रूस से हथियार ले रहा है? साथ ही वह यह भी समझ जाता है कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण इस देश के नागरिक खराब जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें