इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ रिलीज से पहले ही लोगों की जुंबा पर चढ़ गई है। अब से कुछ ही देर पहले इस फिल्म के गाने ‘बटरफ्लाई’ का मेकिंग वीडियो रिलीज किया गया जिसमें शाहरुख और अनुष्का पंजाबी लुक में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 मिनट 53 सेकेंड के वीडियो में गाने के पीछे की मस्ती को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में किंग खान हैरी का किरदार निभा रहे हैं जबकि अनुष्का सेजल का। वहीं अगर इस मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो अनुष्का प्योर गांव की पंजाबी छोरी और शाहरुख पंजाबी मुंडे के रुप में दिखाई दिए। इसके साथ ही गाने की शूटिंग गेहूं के खेत में की गई है जो कि पूरे गाने को पंजाबी टच दे रहा है।
अगर अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने यलो और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन का सूट पहना हुआ है जबकि शाहरुख ट्राउजर के साथ व्हाइट रंग की शर्ट और अलग-अलग रंग की पगड़ी पहने हुए दिखाई दिए। ये फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।