फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaat: ‘जाट’ में अभिनय करके गदगद हुए विनीत सिंह, सनी देओल के साथ काम करने को बताया सपना

Mon, 14 Apr 2025 03:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vineet Kumar Singh: विनीत कुमार सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ ‘जाट’ की बीटीएस तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली साउथ की फिल्म को लेकर निर्देशक और सनी देओल का आभार जताया। 
विज्ञापन
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विनीत कुमार सिंह ‘छावा’ में अपने किरदार के लिए प्रशंसा प्राप्त करने के बाद अब ‘जाट’ में नजर आए हैं। सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में अभिनेता ने खलनायक की भूमिका अदा की है। सोमवार को विनीत ने ‘जाट’ की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह सेट पर सनी देओल निर्देशक के साथ नजर आए। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा।

विज्ञापन

विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
सनी देओल और निर्देशक का जताया आभार
‘जाट’ की बीटीएस तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘‘जाट’ के कुछ बिहाइंड द सीन पलों को शेयर करते हुए वाकई बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझ पर विश्वास करने और सोमुलु को जीवंत करने के लिए निर्देशक गोपीचंद का दिल से आभार। यह पहली बार है जब मैं खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था। उनके दृढ़ विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इस भूमिका ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं इसके लिए आभारी हूं।’


यह खबर भी पढ़ें: प्रमोशन में जुटी 'केसरी चैप्टर 2' की स्टार कास्ट, गोल्डन टेंपल पहुंचे अक्षय कुमार-अन्नया पांडे-आर माधवन
 

विनीत कुमार सिंह और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
सनी देओल के साथ काम करने को बताया सपना
विनीत ने आगे लिखा, ‘मेरे बचपन के हीरो सनी देओल सर के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था। उनके मार्गदर्शन और गर्मजोशी के लिए आभारी हूं। रणदीप हुड्डा और मेरे सभी शानदार को-एक्टर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। सोमुलु के किरदार के लिए और सेट को परिवार जैसा महसूस कराने के लिए लेखकों विवेक, सौरभ गुप्ता और निश्चित रूप से गोपी सर को धन्यवाद।’ साथ ही अभिनेता ने निर्माता और पूरी टीम का धन्यवाद दिया। अभिनेता ने कहा, एक्शन डायरेक्टर राम सर, लक्ष्मण सर, पीटर मास्टर, वेंकटेश सर का शुक्रिया। आप सभी के प्यार से अभिभूत हूं। ‘छावा’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के बाद इस साल ‘जाट’ तीसरी सफल फिल्म है।’

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: एटली की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करेंगे अल्लू अर्जुन

विनीत कुमार सिंह और गोपीचंद - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
साउथ की पहली फिल्म करने पर जताया शुक्रिया
अभिनेता ने साउथ में पहली फिल्म करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरा पहला साउथ प्रोडक्शन है। मैं इसमें शामिल सभी लोगों के जुनून और प्रतिभा से अभिभूत हूं। इस टीम के साथ काम करना एक सपना रहा है। मैं इस अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं।’ अभिनेता ने भविष्य में आने वाले अवसरों के लिए उत्साह जताया और कहा कि वह जल्द ही कुछ नया लेकर मिलते हैं।
विज्ञापन

विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
‘जाट’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जाट’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पांच दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 42.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें