फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Claudia Cardinale Dies: इतालवी एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनल का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 24 Sep 2025 07:40 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Claudia Cardinale Passes Away: ‘द लेपर्ड’ फेम इतालवी एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनल का निधन। उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
क्लाउडिया कार्डिनेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतालवी अभिनेत्री क्लाउडिया कार्डिनेल, जिन्हें ‘द लेपर्ड’, ‘8½’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द वेस्ट’ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री का मंगलवार को 87 वर्ष की आयु में फ्रांस के नेमॉर्स में निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन


घर पर हुआ निधन
अभिनेत्री क्लाउडिया कार्डिनेल के एजेंट लॉरेंट सेवरी ने पुष्टि की कि कार्डिनल का निधन उनके नेमॉर्स स्थित घर में प्राकृतिक कारणों से हुआ। जहां वह फिल्म निर्माता पास्क्वाले स्क्विटिएरी के साथ रहती थीं। साल 2019 में उनकी हिप की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहने लगी थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी किसी लंबी बीमारी की सूचना नहीं मिली है।

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर अली और अभिषेक बजाज ने किया बवाल, अमाल मलिक ने दोनों कंटेस्टेंट्स पर कसा जोरदार तंज
विज्ञापन


कब शुरू किया था सिनेमाई सफर?
क्लाउडिया कार्डिनल ने 17 साल की उम्र में ट्यूनीशिया में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने इतालवी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 1958 की कॉमेडी क्लासिक "बिग डील ऑन मैडोना स्ट्रीट" से की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने एक काले कपड़े पहने सिसिली लड़की का किरदार किया था। साथ ही बताते चलें कि इसका निर्माण फ्रेंको क्रिस्टाल्डी ने किया था, जिन्होंने उनके शुरुआती करियर का मैनेजमेंट किया था। बाद में कार्डिनल उनसे विवाह कर लिया और 1966 से 1975 तक दोनों साथ रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें