बोले- 'अनुशासन हमेशा क्रेविंग पर भारी होता है'
गुरमीत चौधरी ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह उनका 'मंडे मोटिवेशन' पोस्ट है, जिसमें गुरमीत ने अपनी फिटनेस का राज साझा किया है। एक्टर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अपनी सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'मुझे आखिरी बार समोसा खाए हुए 15 साल हो गए हैं और सच कहूं तो अब मुझे उसकी याद नहीं आती'। अनुशासन हमेशा क्रेविंग के ऊपर भारी पड़ता है'।
यूजर ने किया सवाल
गुरमीत चौधरी ने आज इंस्टाग्राम पर 'आस्क गुरू' सैशन रखा। यहां एक यूजर ने लिखा, 'समोसे खाने से कैसे बचते हो? यकीन नहीं होता'! इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'हाहा सच! लेकिन सच कहूं तो खुद को याद दिलाकर कि छोटी-मोटी क्रेविंग्स कभी भी लंबे गोल्स से बड़ी नहीं हो सकतीं। हमेशा अनुशासन को क्रेविंग पर हावी होने दो'! फिटनेस के प्रति एक्टर के डेडिकेशन की फैंस तारीफ कर रहे हैं।