हाल ही में ‘एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया’ फेम अभिनेत्री इवैंजलीन लिली की सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में उनके नाक और होंठ पर गंभीर घाव के साथ खून के धब्बे दिख रहे हैं और टांके भी लगे हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वो समुद्र तट पर बेहोश हो गई थी, जिस कारण उन्हें ये चोटें लग गई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेहोशी के कारण का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।
लिली को कैसे लगी चोट?
अभिनेत्री लिली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी घायल अवस्था में सेल्फी शेयर की है। उस तस्वीर में एक्ट्रेस के नाक और होंठ के बीच गहरा घाव दिख रहा है, जिस कारण उनका चेहरा फूला हुआ भी है। हॉलीवुड अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में बताया, ‘मैं समुद्र तट पर बेहोश हो गई और एक चट्टान से टकराकर मुंह के बल गिर गई थी।’ आगे उन्होंने लिखा, अस्पताल में नर्स और डॉक्टर तुरंत हरकत में आ गए। वे मेरे चेहरे पर बने घाव को ठीक करने की बजाय, मेरे बेहोश होने का कारण जानना चाहते थे। इसपर मैनें एक कांपती आवाज में कहा कि 'आपको कुछ नहीं मिलेगा।'
यह खबर भी पढ़ें:
Milind Gaba: मिलिंद गाबा के घर एक साथ गूंजी दो किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने पिता; बधाइयों का लगा तांता
बेहोशी के कारण का किया खुलासा
पीपल की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने बताया कि जब वह छोटी बच्ची थी, तब से उन्हें बेहोशी के दौरे पड़ते थे। डॉक्टरों ने तब मिर्गी की संभावना को खारिज करने के बाद कि उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) की बीमारी बताई। अभिनेत्री ने बताया कि जैसे-जैसे वो बड़ी होती गई उनका स्वास्थ्य सामान्य होने लगा। फिर उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह थी कि 12 घंटे के उपवास और बेहोश होने के बाद भी उनका ग्लूकोज का स्तर कभी भी कम नहीं हुआ, जो उनकी हाइपोग्लाइसीमिया की बीमारी को खारिज करता है।
अच्छा हुआ मैं बेहोश हो गई
पीपल की रिपोर्ट के अनुसार लिली ने स्वीकार किया कि उन्हें लगता है कि उनके बेहोश होने का कारण उनकी भावनात्मक भलाई से जुड़ी हो। अभिनेत्री ने कहा, ‘जब दर्द बहुत अधिक हो जाता है, तनाव अत्यधिक हो जाता है, बिखरा हुआ आदर्शवाद कुचलने लगता है, तो मेरी आत्मा मेरे शरीर से बाहर निकल जाती है और मैं बेहोश हो जाती हूं। फिर एक शुद्ध आत्मा में लौट आती हूं।’ उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि वो बेहोश हो गईं, क्योंकि उन्हें ताजगी की जरूरत थी।