सनी कौशल परिवार के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम- @sunsunnykhez
सनी और इसाबेल क्या है रिश्ता?
सनी कौशल और इसाबेल कैफ का काफी खास रिश्ता है। अगर दोनों की डेटिंग की खबरों को दरकिनार कर दिया जाए तो दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। दरअसल, सनी कौशल एक्टर विक्की कौशल के भाई हैं, वहीं इसाबेल कैफ विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ की बहन हैं। इस तरह सनी और इसाबेल एक परिवारिक रिश्ता भी साझा करते हैं।
एक्ट्रेस शरवरी के साथ भी रिलेशनशिप की रुमर्स
इसाबेल कैफ से पहले सनी कौशल का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवड अभिनेत्री शरवरी के साथ कुछ समय पहले लिंक अप की कई खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही हैं। हालांकि दोनों ने ही आधिकारिक रूप से इस रिश्ते पर कभी कोई बयान नहीं दिया।
कटरीना कैफ, इसाबेल कैफ और सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@isakaif, @sunsunnykhez और सोशल मीडिया
सनी कौशल का वर्कफ्रंट
सनी कौशल आखिरी बार फिल्म ‘शिद्दत’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।अब एक्टर 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना', एक अनटाइटल्ड डिटेक्टिव कॉमेडी और स्नेहा तौरानी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं।