फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: सातवें रविवार भी ‘हनुमान अंश’ का दबदबा; दर्शकों के लिए तरसे करीना-कुणाल, हॉलीवुड फिल्म ने पछाड़ा

Mon, 21 Sep 2026 08:40 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh Box office collection: रविवार को जहां करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ दर्शकों के लिए तरसती रही। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ी। वहीं सातवें हफ्ते में चल रही 'हनुमान अंश' ने इस रविवार भी सबसे बेहतर कमाई की। 
विज्ञापन
फिल्म हनुमान अंश और वाइब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। रिलीज के सातवें हफ्ते में चल रही यह फिल्म हालिया रिलीज हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ रही है। दूसरी तरफ 'मिर्जापुर द मूवी' भी बेहतर कमाई कर रहे है। जानिए इस रविवार कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का कमाई का हिसाब-किताब?
विज्ञापन

दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को भी ‘दायरा’ को नहीं मिले दर्शक
करीना कपूर और पृथ्वीराज अभिनीत फिल्म दायरा की शुरुआत तो खराब रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को मात्र 1 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को इसने थाेड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1.75 करोड़ कमाए। रविवार को भी इसने शनिवार के बराबर ही 1.75 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह तीन दिनों में इसने कुल 4.50 करोड़ रुपये कमाए।
मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन एक केस सॉल्व करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'वाइब' - फोटो : इंस्टाग्राम- @kunalkemmu
कुणाल की ‘वाइब’ का प्रदर्शन फिर भी बेहतर
  • कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ का प्रदर्शन ‘दायरा’ से बेहतर है। 
  • पहले दिन इसने 1 करोड़ 70 लाख रुपये का ठीक ठाक बिजनेस किया था। 
  • दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए। 
  • वहीं तीसरे दिन इसने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
  • इस तरह फिल्म की कुल कमाई 7.45 करोड़ हो गई है।
  • फिल्म का निर्देशन भी कुणाल ने ही किया है। इसमें उनके अलावा प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।

रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स
‘रेसिडेंट ईविल’ ने बॉलीवुड को पछाड़ा
अब बात करें हॉलीवुड फिल्म रेसिडेंट ईविल की तो इसने दोनों ही दिन नई रिलीज हुई इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया। पहले दिन इसने 2.60 करोड़ कमाए। दूसरे दिन शनिवार को 3.35 करोड़। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 3.65 रुपये का कारोबार किया। इस तरह तीन दिनों में इस फिल्म की कमाई ‘दायरा’ और ‘वाइब’ को पीछे छोड़ते हुए 9.60 करोड़ रुपये हो चुकी है।
 

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
तीसरे रविवार भी जारी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल
  • पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • फिल्म ने पहले हफ्ते 146 और दूसरे हफ्ते में 55 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इसके बाद शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ और शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये कमाए। 
  • रविवार को फिल्म ने कुल 5 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • 17 दिनों में इसने कुल 215.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
नहीं थमी 'हनुमान अंश' की कमाई  
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 45 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। फिर से इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। छठे हफ्ते फिल्म ने 80 करोड़ का कारोबार किया। शुक्रवार को 5 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को खबर लिखे जाने तक 13.75 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 271.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

हनुमान अंश की कमाई अब तक
  • पहले हफ्ते - 1.08 करोड़
  • दूसरे हफ्ते - 40 लाख
  • तीसरे हफ्ते - 10.40 करोड़
  • चौथे हफ्ते - 61 करोड़
  • पांचवे हफ्ते - 90.25 करोड़
  • छठे हफ्ते - 80.25 करोड़
  • सातवें हफ्ते - 28.50 करोड़ (कमाई जारी है)
  • कुल - 271.88 करोड़ (कमाई जारी है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें