फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग की अफवाह: तुर्की में एंजॉय करते दिखे सनी कौशल, फैंस ने क्याें जोड़ा कटरीना की बहन इसाबेल से नाम?

Mon, 21 Sep 2026 09:19 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Sunny Kaushal Viral Post: विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल और कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ के रिलेशनशिप की अफवाह आग की तरह फैल रही हैं।  हाल ही में दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से हवा मिल गई। सनी की ट्रिप की तस्वीरों को फैंस इसाबेल से जोड़ रहे हैं। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन
सनी कौशल, इसाबेल कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सनी कौशल और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के डेटिंग की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया में चल रही हैं। इसी बीच सनी की तुर्की के वेकेशन की तस्वीरों को लोग इसाबेल के साथ जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या खास है सनी की तस्वीरों में? 
सनी कौशल तुर्की के ट्रिप पर लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही बीते दिनों इसाबेल कैफ ने भी तुर्की की कुछ मिलती जुलती फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन दोनों पोस्ट्स को देखने के बाद फैंस सनी और इसाबेल के साथ में ट्रिप पर जाने का अंदाजा लगा रहे हैं। हालांकि इसाबेल ने अपनी तुर्की वेकेशन की फोटोज जुलाई में शेयर की थीं, जिनमें वह तुर्की के शहर इस्तांबुल में अलग-अलग जगहों पर मौज-मस्ती करती नजर आईं। 

सनी कौशल परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @sunsunnykhez

सनी और इसाबेल क्या है रिश्ता? 
सनी कौशल और इसाबेल कैफ का काफी खास रिश्ता है। अगर दोनों की डेटिंग की खबरों को दरकिनार कर दिया जाए तो दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। दरअसल, सनी कौशल एक्टर विक्की कौशल के भाई हैं, वहीं इसाबेल कैफ विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ की बहन हैं। इस तरह सनी और इसाबेल एक परिवारिक रिश्ता भी साझा करते हैं। 

सनी कौशल-शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari, sunsunnykhez

एक्ट्रेस शरवरी के साथ भी रिलेशनशिप की रुमर्स 
इसाबेल कैफ से पहले सनी कौशल का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवड अभिनेत्री शरवरी के साथ कुछ समय पहले लिंक अप की कई खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही हैं। हालांकि दोनों ने ही आधिकारिक रूप से इस रिश्ते पर कभी कोई बयान नहीं दिया। 

विज्ञापन

कटरीना कैफ, इसाबेल कैफ और सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@isakaif, @sunsunnykhez और सोशल मीडिया

सनी कौशल का वर्कफ्रंट 
सनी कौशल आखिरी बार फिल्म ‘शिद्दत’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।अब एक्टर 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना', एक अनटाइटल्ड डिटेक्टिव कॉमेडी और स्नेहा तौरानी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें