फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: पाकिस्तानी क्रिटिक से ऑनलाइन भिड़े इब्राहिम अली खान? पर्सनल चैट हो रही वायरल

Sat, 15 Mar 2025 11:47 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ibrahim Ali Khan: एक पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक ने इब्राहिम अली खान की चैट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें अभिनेता कथित तौर पर उन्हें ऑनलाइन धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
 
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। हालांकि, फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही। दोनों युवा कलाकारों को सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच इब्राहिम अली खान की एक पर्सनल चैट सामने आई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म के रिव्यू को लेकर वह एक पाकिस्तानी क्रिटिक तैमूर इकबाल को पीटने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म क्रिटिक पर फूटा इब्राहिम का गुस्सा?
शनिवार को तैमूर इकबाल नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम अली खान के साथ अपनी निजी चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जहां अभिनेता ने आलोचक पर उनकी कमेंट्स के लिए गुस्सा किया। स्क्रीनशॉट के अनुसार, इब्राहिम अली खान ने लिखा था, "तमूर लगभग तैमूर जैसा... तुम्हें मेरे भाई का नाम मिला। अंदाजा लगाओ कि तुम्हें क्या नहीं मिला? उसका चेहरा। तुम बदसूरत कूड़े के टुकड़े हो। चूंकि तुम अपने शब्दों को अपने तक नहीं रख सकते, इसलिए परेशान मत हो। वह तुम्हारी तरह ही अप्रासंगिक हैं। बदसूरत, बकवास, मुझे तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बुरा लगता है और अगर मैं तुम्हें एक दिन सड़क पर देखूं, तो मैं तुम्हें तुमसे भी ज्यादा बदसूरत बना दूंगा। तुम चलते-फिरते कूड़े हो।"



यह खबर भी पढ़ें: Puri: दर्शन करने पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं हेमा मालिनी, बोलीं- यहां होली मनाकर धन्य महसूस कर रही हूं

विज्ञापन

क्रिटिक ने क्या जवाब दिया?
इब्राहिम की इस बात के जवाब में तमूर ने लिखा, "हाहाहा देखो यह वो आदमी है। यह वही आदमी है जिसे मैं फिल्म में देखना चाहता हूं। वह नकली कॉर्नेटो मशी क्रिंगी इंसान नहीं। लेकिन अरे हां, नाक की सर्जरी वाली टिप्पणी खराब थी। बाकी मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। तुम्हारे पिता का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उन्हें निराश मत करो।" हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि क्रिटिक ने इब्राहिम से क्या कहा? अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी क्रिटिक ने शेयर किया कि इब्राहिम ने उन्हें इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया है।


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Ali: आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ खेली होली, अपनी इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल


इब्राहिम अली खान का वर्क फ्रंट
इब्राहिम अली खान ने ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ खुशी कपूर ‘द आर्चीज’ के बाद ‘नादानियां’ में नजर आईं। इब्राहिम के आगामी कार्यों की बात करें तो अभी उनके और किसी प्रोजेक्ट के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें