फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Ali: आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ खेली होली, अपनी इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल

Sat, 15 Mar 2025 10:35 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Ali: टीवी अभिनेता आमिर अली का अंकिता कुकरेती के साथ होली खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर के रंग लगाने के तरीके की नेटिजन्स आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी अभिनेता आमिर अली ने अपने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी। इससे पहले अभिनेता की शादी संजीदा शेख से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता को अंकिता कुकरेती के साथ होली मनाते हुए भी देखा गया। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंकिता को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अब नेटिजन्स ने उनकी इस हरकत को चीप कहा है। 

विज्ञापन


नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दोनों की होली खेलते वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स ने आमिर अली पर हमला बोल दिया। उन्होंने आमिर के रंग लगाने के तरीके की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "यह वीडियो रेड फ्लैग वाइब्स देता है!" एक अन्य ने लिखा, "ठरकी हरकतें कर रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, “यह क्यूट नहीं है, यह अपमानजनक और अश्लील है।” वहीं, अंकिता ने आमिर के साथ होली खेलते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं। 


विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: इस पाकिस्तानी गायक की तलाश में हैं जावेद अख्तर, गायकी के हुए दीवाने; दिया ये ऑफर


संजीदा शेख से तीन साल पहले लिया तलाक
आमिर अली ने साल 2012 में अभिनेत्री संजीदा शेख से शादी की थी। दोनों की एक बच्ची भी है। इसके बाद साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 2021 में संजीदा और आमिर ने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक बातचीत में आमिर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी के साथ हैं और खुश हैं।

 
यह खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: होली पर नेटिजन्स ने सोनाक्षी से पूछा जहीर कहा हैं? अभिनेत्री ने कहा- सिर पर ठंडा पानी डालो


आमिर अली वर्क फ्रंट
आमिर अली के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार डॉक्टर्स सीरीज में देखा गया था। हालांकि, उनके आगामी परियोजना की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें