सलमान खान और गोविंदा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि चीची इन दिनों सल्लू मियां की वादाखिलाफी से भड़के हुए हैं। दरअसल, सलमान खान ने गोविंदा से वादा किया था कि वह उनकी बेटी टीना आहूजा को अपनी फिल्म 'जय हो' से लांच करेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर सलमान डेजी शाह को ले आए। तभी से सलमान और गोविंदा के रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो गई।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब संवददाताओं ने गोविंदा से पूछा कि क्या अभी भी सलमान उनके 'पार्टनर' हैं तो गोविंदा ने थोड़ा झिझकते हुए कहा कि जब मैंने राजनीति छोड़ी थी उस समय सलमान ने मेरे को सपोर्ट किया था, जिसके लिए मैं सलमान को धन्यवाद देता हूं। लेकिन किसी भी मामले में किसी से इतनी उम्मीद नहीं करना चाहिए कि वो उसके लिए बोझ हो जाए।