फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' क्यों होगी सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म? राम गोपाल वर्मा ने बताई अहम वजह

Sun, 18 Jan 2026 11:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर' अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। जल्द ही इसका सीक्वल आने वाला है। ऐसे में 'धुरंधर 2' को लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक बड़ी बात कही है। 
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस साल इस फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर 2' आ रहा है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर' की तारीफ की है। अब उन्होंने अपकमिंग सीक्वल को लेकर बड़ी बात कही है। 'धुरंधर 2' इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर होगी 'धुरंधर 2'
रविवार को एक्स पर राम गोपाल वर्मा ने लिखा 'धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी। पहली फिल्म 'धुरंधर' का हर किरदार दर्शकों के मन में बहुत बड़ा बन गया है। यही असली स्टारडम है। पहले पार्ट में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। इसलिए धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी।'
 

धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' ने कितनी कमाई की?
  • फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। 
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 825.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
  • फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। यह फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगवार पर आधारित है। 
  • फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है। हालांकि सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना के अभिनय की हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: इरफान खान की पत्नी ने शेयर की 2016 की खूबसूरत यादें, तस्वीरें देख फैंस हुए भावुक; किए कमेंट
विज्ञापन

किस तारीख को रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
इस बीच, इस फिल्म के सीक्वल, 'धुरंधर 2' के लिए पहले से ही उत्सुकता बढ़ रही है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें