फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की पत्नी ने शेयर की 2016 की खूबसूरत यादें, तस्वीरें देख फैंस हुए भावुक; किए कमेंट

Sun, 18 Jan 2026 10:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irrfan Khan: इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने इरफान खान की 2016 की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देखकर फैंस भावुक हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sikdarsutapa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने भी वायरल हो रहे '2016' ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने एक्टर के साथ अपनी दिल को छू लेने वाली यादें शेयर कीं। उनकी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। दिवंगत एक्टर को याद करते हुए फैंस भी भावुक हो गए।
विज्ञापन


सुतापा सिकदर की पोस्ट में क्या है?
सुतापा सिकदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो तस्वीरों का कोलाज है। इसमें वह इरफान खान के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा '2016 में बहुत कुछ हुआ। मैं बहुत मुस्कुराई क्योंकि तुम मेरे साथ थे। तुम्हारे चेहरे पर हमेशा एक गंभीर भाव रहता था, जिससे मुझे कभी भी इस बात पर शक नहीं हुआ कि यह सब हमेशा नहीं रहेगा। मैं टॉम हैंक्स से मिली, मैं अपनी लड़कियों के साथ गोवा ट्रिप पर गई थी। फ्लोरेंस में इन्फर्नो प्रीमियर में गई। आपको अवॉर्ड मिला। हम जंगल गए और हमने मदारी बनाई। 2026 बहुत मुश्किल काम है, है ना?'


Trending Videos

यूजर्स को पसंद आई पोस्ट
इस पोस्ट को कई लोगों ने पसंद किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'वह जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'कल ही मैंने द नेमसेक देखी। वह बहुत अच्छे एक्टर थे।' एक और यूजर ने लिखा 'इरफान की तरह कोई नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा 'बॉलीवुड की खोई रूह को जिंदा करने वाला अमर कलाकार।'


 
विज्ञापन

इरफान खान का निधन कब हुआ?
फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाने वाले इस एक्टर ने भारत की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसमें 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'द लंचबॉक्स' और 'हिंदी मीडियम' शामिल हैं। यही नहीं उन्होंने विदेशी फिल्मों में भी अभिनय किया था। इरफान खान का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें