फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: क्या दीपिका और फराह खान ने एक-दूसरे को इंस्टा पर किया अनफॉलो? फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 30 Sep 2025 10:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan: हाल ही में अफवाहें उड़ रही हैं कि फराह खान और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब इसपर फराह खान ने जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
 
विज्ञापन
फराह खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बताया जा रहा है दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, इस कारण ऐसा हुआ है। इस मामले पर फराह खान ने प्रतिक्रिया दी है और सच का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं पूरी बात। 

‘दीपिका पादुकोण को यह पसंद नहीं है’

विज्ञापन

हाल ही में फराह खान पिंकविला के साथ एक बातचीत में शामिल हुई। यहां उन्होंने दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने वाली खबर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में हम एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने तय किया था कि हम इंस्टाग्राम पर बातचीत नहीं करेंगे। सिर्फ सीधे मैसेज और कॉल पर बात करेंगे। हम इंस्टा पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी नहीं देते, क्योंकि दीपिका को यह पसंद नहीं है।’

8 घंटे काम करने वाली बात पर भी बोलीं फराह खान
फिल्म निर्माता फराह खान ने आगे बात करते हुए दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली अपनी टिप्पणी पर भी विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘हां, मेरी 8 घंटे वाली टिप्पणी कोई कटाक्ष नहीं थी, बल्कि कुक दिलीप को यह कहने के लिए थी कि अब वह भी 8 घंटे काम करेंगे, जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करते हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: बेटी से जुड़ी झूठी खबर फैलाने पर भड़कीं कियारा, पैपराजी पेज को लगाई लताड़; करीना से है कनेक्शन


ये अफवाहों का चलन बंद होना चाहिए
फराह खान ने आगे कहा, ‘किसी भी चीज को फर्जी विवाद में बदलने का यह नया चलन बंद होना चाहिए। पिछले हफ्त कहा गया कि करण जौहर और मैंने आयुष शर्मा को रेड कार्पेट पर नजरअंदाज कर दिया, जबकि असल में हम ऊपर आने से पहले नीचे ही उनसे मिले थे।’


एक नजर दीपिका और फराह के करियर पर
दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फराह खान द्वारा निर्देशित 'ओम शांति ओम' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो फराह की  'हैप्पी न्यू ईयर' में भी शाहरुख के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें