फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस ने लगाई अटकलें

Sun, 07 Dec 2025 10:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Photos: दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस ने अटकलें लगाई हैं कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण ने गाउन में पोज दिए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है 'रविवार का जलवा।' दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह थोड़ी हेल्दी लग रही हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कई कमेंट किए हैं।
विज्ञापन



यूजर्स ने लगाई अटकलें
कई यूजर्स ने अटकलें लगाई हैं कि दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा है 'मां फिर से आ गई।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मां को देखकर मैं घुटनों पर आ गई।' एक और यूजर ने लिखा है 'मम्मी अगेन।' एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा 'मॉम दीपू। बहुत खूबसूरत।' हालांकि इन कमेंट्स पर दीपिका पादुकोण ने कुछ नहीं कहा है।





दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
2024 में मां बनीं दीपिका
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह से 2018 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को कई वर्षों तक डेट किया था। दोनों ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया। इस साल दिवाली पर दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इसमें अजय देवगन के साथ कई दूसरे कलाकार भी थे। जल्द ही वह फिल्म 'किंग' का हिस्सा होंगी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान होंगे। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान साथ में काम करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें