फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान बोले- दो दिन पहले खरीदी बकरी की कुर्बानी देना गलत

Sun, 03 Jul 2016 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अभिनेता इरफान खान ने ईद के मौके पर होने वाली कुर्बानी को गलत बताते हुए कहा है कि बाजार से खरीदे गए बकरों से कुर्बानी नहीं कबूल होती। जयपुर में अपनी आगमी फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन के दौरान इरफान ने ये बातें कहीं। इरफान बॉलीवुड में अपने संजीदा अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


इरफान ने कहा, ‘कुर्बानी का असली मतलब अपनी कोई प्यारी चीज कुर्बान करना होता है, ऐसी चीज जिससे आपका कोई रिश्ता जुड़ा हो जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो। ईद से दो दिन पहले बकरा खरीद लें और उसकी कुर्बानी देना गलत है। जब आपको उन बकरों से कोई लेना-देना नहीं है तो वो कुर्बानी कहां से हुई? इससे कौन-सी दुआ कुबूल होती है? हर आदमी अपने दिल से पूछे कि किसी और की जान लेने से उसको कैसे पुण्य मिल जाएगा।’

साथ ही इरफान ने यह भी कहा कि भारत में सभी पर्वों को लोगों ने सर्कस बना दिया है।
 
विज्ञापन

मुस्लिम धर्मगुरु बोले, ज्ञानी ना बने इरफान खान

irfan khan - फोटो : getty images
मुस्लिम धर्मगुरु कलाम रजा नूरी ने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के ‘कुर्बानी’ पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा, ‘हो सकता है कि उन्होंने यह बयान भ्रम फैलाने के लिए दिया हो या फिर वह अपने आपको ज्ञानी साबित करने की कोशिश कर रहे हों। वह बिल्कुल गलत हैं। किसी धर्म के बारे में बोलने से पहले उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।’ 

रजा नूरी के साथ ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब गिलाबी ने भी इरफान के बयान की निंदा की। गिलाबी ने कहा कि इरफान धर्मगुरु नहीं है, मुस्लिम समाज को उनकी सलाह की जरूरत नहीं है। गुलाबी के अलावा जमात-उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेट्री मौलाना खत्री ने कहा इरफान को अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें