ये चांद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा
शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत ‘कश्मीर की कली’ फिल्म का यह गाना है। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति समंता ने किया था, जो 1964 में रिलीज हुई थी।
चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो
मीना कुमारी और राज कुमार द्वारा अभिनीत 'पाकीजा' फिल्म का यह गाना है। इसमें अशोक कुमार और नादिरा भी मुख्य भूमिका में नजर आए था। यह फिल्म 1972 में नजर आई थी।
चंदा रे चंदा
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'सपने' का गाना ‘चंदा रे चंदा रे कभी तो जमीन पर आ बैठेंगे बातें करेंगे’ गाना काफी पसंद किया गया था।
चांद ने कुछ कहा रात ने कुछ कहा
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार अभिनीत 'दिल तो पागल है' फिल्म, 1997 में रिलीज हुई थी। यह गाना उसी फिल्म का है, जो बहुत फेमस हुआ था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।
गली में आज चांद निकला
1998 में अजय देवगन और पूजा भट्टा अभिनीत 'जख्म' फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना ‘जानें कितने दिनों के बाद गली में आज चांद निकला’ आज भी लोगों के जुबां पर है।
चांद छुपा बादल में
सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अभिनीत 'हम दिल दे चुके सनम', साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन का संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में मौजूद गाना ‘चांद छुपा बादल में’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
चंदा मामा सो गए
‘चंदा मामा सो गए, सूरज चाचू जागे’ यह गाना 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म का है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे।