फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Barot: 'डॉन' के प्रोड्यूसर के पास नहीं बची थी फूटी कौड़ी, चंद्र बरोट ने पूरी की शूटिंग, जानें किस्से

Sun, 20 Jul 2025 03:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Barot And Don: चंद्र बरोट का आज निधन हो गया है। उनकी एकमात्र फिल्म 'डॉन' हिट रही है। आइए जानते हैं बरोट ने इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत की?
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र बरोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन और जीनत अमान अभिनीत फिल्म 'डॉन (1978)' भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्र बरोट ने किया था। यह फिल्म इतनी कामयाब रही थी कि इसी के नाम पर दो और फिल्में बनीं हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ किस्से।
विज्ञापन


नरीमन ईरानी की मदद करने के लिए बनाई गई 'डॉन'
'डॉन' फिल्म को बनाने का काम तब शुरू हुआ जब अभिनेता-निर्माता नरीमन ईरानी की फिल्म 'जिंदगी जिंदगी' (1972) असफल हो गई। इसकी नकामी के बाद ईरानी कंगाल हो गए। नरीमन ईरानी की मदद करने के लिए निर्देशक चंद्र बरोट ने उनकी इस फिल्म में अपना हाथ लगाया। फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया। इसकी पटकथा के लिए सलीम-जावेद से हाथ मिलाया गया है। इसके बाद यह फिल्म बनाई गई।

अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र बरोट - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने फीस नहीं लेने का किया वादा
बताया जाता है कि नरीमन ईरानी उन दिनों 12 लाख रुपये के कर्ज में थे। उस वक्त यह बड़ी रकम थी। ऐसे में कर्ज से उबरने के लिए अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और चंद्र बरोट ने उन्हें एक और फिल्म बनाने की सलाह दी। उस वक्त नरीमन ईरानी से अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अगर उनकी फिल्म हिट होती है, तो वह अपनी फीस लेंगे वरना वह फिल्म में काम करने का काई पैसा नहीं लेंगे। ऐसे में ईरानी फिल्म बनाने को राजी हो गए। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी चंद्र बरोट ने संभाली।

मुफ्त में मिली 'डॉन' की कहानी
नरीमन ईरानी जब फिल्म बनाने को तैयार हुए तो उनके पास कोई कहानी नहीं थी। ऐसे में अमिताभ ने ईरानी को सलाह दी कि वह कहानी के लिए सलीम-जावेद से संपर्क करें। ईरानी ने ऐसा ही किया। सलीम-जावेद ने ईरानी को बहुत महंगी कहानी सुनाई। इसके बाद वहीदा रहमान की सिफारिश पर सलीम-जावेद ने ईरानी को एक फिल्म की कहानी दी। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म हिट हुई तो पैसे देना, वर्ना पैसे मत देना। यह कहानी कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'डॉन' की कहानी थी। 

यह खबर भी पढ़ेंChandra Barot: 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का निधन, 86 की उम्र में ली आखिरी सांस; फरहान ने दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र बरोट - फोटो : एक्स
अमिताभ और बरोट को पसंद आई कहानी
नरीमन ईरानी जब कहानी लेकर आए तो चंद्र बरोट ने इस पर काम करना शुरू किया। यह कहानी अमिताभ और चंद्र बरोट दोनों को पसंद आई। इस कहानी को पहले से ही लोग 'डॉन' कहानी के नाम से बुलाते थे। चंद्र बरोट को भी यह नाम पसंद आया। ऐसे में ईरानी ने 'डॉन' के नाम से इस कहानी को रजिस्टर करा दिया।

मनोज कुमार ने दी गाना जोड़ने की सलाह
इस कहानी में नरीमन ईरानी ने भी कुछ बदलाव किए थे। इसके बाद चंद्र बरोट ने इस कहानी को मनोज कुमार को सुनाया। कहानी सुनकर मनोज कुमार ने सलाह दी कि इस फिल्म में एक बेहतरीन गाना होना चाहिए। ताकि इसमें एक्शन के हिसाब से बैलेंस आ जाए। इस तरह से चंद्र बरोट की मेहनत से डॉन में 'खईके पान बनारस वाला' गाना डाला गया। 

डॉन - फोटो : यूट्यूब
तबेले में हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। चूंकि नरीमन ईरानी के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में चंद्र बरोट ने महंगे सेटों पर शूटिंग न करके फिल्म की मुंबई की गलियों में शूटिंग की। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म का गाना 'खईके पान बनारस वाला' की शूटिंग तबेले में हुई थी। 

फिल्म रिलिज से पहले हुआ बड़ा हादसा
हैरानी की बात यह है कि फिल्म के पूरा होने से पहले ही इसके निर्माता नरीमन ईरानी का निधन हो गया। नरीमन ईरानी राजकमल स्टूडियो में थे, तभी बादल फटने से दीवार गिरी और उनका निधन हो गया। हालांकि चंद्र बरोट ने फिल्म का काम नहीं रोका। तीन साल के बाद उन्होंने इस फिल्म को बिना प्रचार के रिलीज किया। 
विज्ञापन

हिट हुई फिल्म 'डॉन'
पहले तो फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, हालांकि कुछ दिनों के बाद फिल्म पर लोगों ने अपना प्यार लुटाना शुरू किया। बताया जाता है कि यह फिल्म 70 लाख में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म के 5 गाने हिट रहे। इसे तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें