इंडिगो संकट के चलते देशभर में यात्री कई घंटों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। आमिर खान की एक्स वाइफ और 'लापता लेडीज' फेम डायरेक्टर-प्रोड्यूसर किरण राव की जापान यात्रा भी इस संकट के चलते चौपट हो गई। घर से निकलने के 17 घंटे बाद भी उन्हें इंतजार की घड़ियां गिननी पड़ीं। किरण राव ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट करते हुए इंडिगो संकट पर चुटकी ली है।
किरण राव की टोक्यो यात्रा हुई प्रभावित
फिल्ममेकर किरण राव के ट्रैवल प्लान शुक्रवार को खराब हो गए क्योंकि इंडिगो फ्लाइट में काफी देरी हुई, जिससे उनके समेत हजारों पैसेंजर्स पर असर पड़ा। बार-बार देरी और एयरलाइन की तरफ से साफ जानकारी न होने की वजह से उनकी इंटरनेशनल यात्रा रुक गई। किरण राव को टोक्यो जाना था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। किरण राव का कहना है कि घर से निकले हुए 11 घंटे बीत चुके हैं। इतने वक्त में उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंच जाना चाहिए था। मगर, वह मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर ही फंसी रहीं। इस लेट-लतीफी के बावजूद उन्हें एयरलाइन से कोई कन्फर्म अपडेट नहीं मिला।