बादशाह के नाम को लेकर पुराना वीडियो फिर वायरल
इसी बोनस एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके स्टेज नेम को लेकर भी सवाल किया। समय ने पूछा कि ‘बादशाह’ नाम उन्हें कैसे मिला।
बादशाह ने जवाब दिया कि यह नाम उन्होंने खुद रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों रैपर्स का एक पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।
मेरी गंदी औलाद
इस पुराने वीडियो में बादशाह कथित तौर पर कहते नजर आए थे कि उन्हें ‘बादशाह’ नाम हनी सिंह ने दिया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘मेरी गंदी औलाद।’
हनी सिंह के इस कमेंट ने एक बार फिर दोनों के पुराने रिश्ते और विवाद को चर्चा में ला दिया।
बादशाह और हनी सिंह के बीच क्या हुआ था?
- बादशाह और हनी सिंह कभी ‘माफिया मुंडीर’ नाम के हिप-हॉप ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे।
- दोनों ने साथ में काम किया, लेकिन बाद में दोनों की प्रोफेशनल पार्टनरशिप खत्म हो गई।
- इसके बाद दोनों के बीच कई गानों को लेकर विवाद सामने आए।
- खासकर ‘ब्राउन रंग’ को लेकर दोनों के बीच क्रेडिट का मुद्दा काफी चर्चा में रहा।
- बादशाह का कहना रहा है कि उन्होंने गाने के लिरिक्स लिखे थे, जबकि हनी सिंह ने गाने का बीट तैयार किया था।
- जुलाई 2025 में भी यह विवाद उस समय चर्चा में आया था, जब बादशाह ने हनी सिंह से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिर्फ ‘क्रेडिट्स’ लिखा था।