फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चियान विक्रम को वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच तो कर दिया डिलीट, जानिए क्या है मामला?

Tue, 11 Aug 2026 10:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiyaan Vikram Viral Reel With Monkey: अभिनेता चियान विक्रम इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे बंदर के साथ नजर आए। हालांकि, इस पर विन विभाग ने एक्शन ले लिया है। 
विज्ञापन
बंदर के साथ विक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म जगत में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा, तोता सहित अलग-अलग पशुओं या पक्षियों से प्यार है। शौक के लिए वे इन्हें पालते भी हैं और सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर करते हैं। बीते दिनों एक्टर चियान विक्रम ने भी सोशल मीडिया पर बंदर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। मगर, इस पर वन विभाग ने एक्शन ले लिया। 

विज्ञापन

वायरल हुई वीडियो तो वन विभाग ने लिया एक्शन
एक्टर विक्रम ने रविवार को बंदर के साथ एक रील बनाई थी। इसमें वे बंदर के साथ खेलते नजर आए। बंदर भी काफी सहज होकर उनकी गोद में बैठा रहा और उन्हें दुलार करता दिखा। मगर, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो वन विभाग ने इस पर एक्शन ले लिया और इसकी जांच शुरू कर दी है। विक्रम ने भी सोशल मीडिया से तुरंत यह वीडियो डिलीट कर दिया।

24 घंटे बाद ही क्यों डिलीट किया पोस्ट?
विक्रम ने दरअसल, जिस बंदर के साथ यह वीडियो बनाई, वह विदेशी नस्ल का बंदर है। वन विभाग की जांच की खबरों के बाद एक्टर ने वीडियो डिलीट कर दिया। यह वीडियो अभिनेता के समधी सीके रंगनाथन के पास है। यह बंदर एक संरक्षित प्रजाति का होने के चलते चर्चा में आ गया। 
  • एक्टर चियान विक्रम ने रविवार को एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी।
  • वीडियो में उन्हें विदेशी प्रजाति के बंदर के साथ खेलते और उसे दुलारते हुए देखा गया था। 
  • जब यह खबर आई कि तमिलनाडु वन विभाग ने उनकी बेटी के ससुर के पास विदेशी प्रजाति का जानवर होने के मामले में जांच शुरू कर दी है, तो उन्होंने 24 घंटे बाद ही वह वीडियो डिलीट कर दिया।
  • कथित तौर यह बंदर जिस प्रजाति का है, वह लुप्तप्राय है और इसके चलते इसे पालने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बंदर को लेकर क्यों मुश्किल में विक्रम के समधी?
'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो की वजह से विक्रम की बेटी के ससुर और बिजनेसमैन सीके रंगनाथन मुश्किल में पड़ गए हैं। कथित तौर पर उन पर विदेशी जानवरों के व्यापार से जुड़े होने का आरोप है। इस बंदर की पहचान 'लार गिबन' के तौर पर हुई है। यह एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जिसे 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम' के तहत सुरक्षा मिली हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, रंगनाथन ने इस बंदर को आधिकारिक तौर पर खरीदा था और इसे जून में मणिपुर से तमिलनाडु के इरोड लाया गया था।
  • वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट ने जरूरी कागजात के बिना इस प्रजाति के बंदर को पालतू जानवर के तौर पर रखने की कानूनी वैधता पर चिंता जताई है।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस जानवर की तस्करी दक्षिण-पूर्व एशिया से की गई हो सकती है।
  • विभाग की ओर से इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें