भारत की फिल्म 'पायर' को स्पेन के मशहूर 24वें इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छह कटेगरी में नामांकित किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डिजाइनिंग श्रेणी में नामांकित हुई है।