फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल में शुरू हुआ भारतीय फिल्म महोत्सव, पद्मावत समेत दिखाई जाएंगी ये मशहूर फिल्में

Fri, 31 Oct 2025 03:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Film Festival: इस्राइल में भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दो हफ्ते तक चलेगा। आइए जानते हैं इसमें कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी?
विज्ञापन
पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के हाइफा में भारतीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत हो गई है। कुछ दिन पहले इस्राइल की राजधानी यरुशलम में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। इसके बावजूद फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन भारतीय दूतावास और हाइफा नगर पालिका साथ मिलकर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

महोत्सव के दूसरे संस्करण का हुआ आयोजन
इस फिल्म फेस्टिवल में कई फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके जरिए भारतीय सिनेमा की विरासत का जश्न मनाया जाएगा। भारतीय दूतावास ने इस वर्ष फरवरी में एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया था। इसे भारत के प्रति उत्साही लोगों ने सराहा था। अब फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी

इंदिरा ने आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में किया शानदार अभिनय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस्राइल में दिखाई जाएंगी ये फिल्में
इस्राइल फिल्म निर्माता, डैन वोलमैन ने इस महोत्सव को एक खास पहल बताया। इस फिल्म फेस्टिवल के जरिए इस्राइल के कई हिस्सों में भारत की कई फिल्में दिखाई जाएंगी। दो हफ्ते तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान हाइफा, तेल अवीव और दिमोना में पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी, जवान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, अंधाधुन और 12वीं फेल जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

पद्मावत में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म महोत्सव मनाने का मकसद
भारतीय दूतावास में मिशन उप-प्रमुख, सर्वजीत सूदन ने कहा, 'भारतीय फिल्में भारत की सांस्कृतिक विविधता, भावनाओं, मूल्यों और परंपराओं को दर्शाती हैं। इस महोत्सव के माध्यम से, हम भारत और इस्राइल के बीच सांस्कृतिक पुल और अच्छे संबंध बनाने की आशा करते हैं।' इस्राइल में विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 46,000 भारतीय काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें