फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Actors: इन आगामी फिल्मों में फैंस को मिलेगा डबल मजा, नायक निभाने वाले हैं खलनायक का किरदार

Mon, 18 Nov 2024 12:41 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Actors as Villain: कुछ अभिनेताओं के फैंस को आने वाले समय में अपने चहेते कलाकार का बहुमुखी अभिनय प्रदर्शन देखने को मिलने वाला है, जिसमें वो नायक नहीं, ब्लकि खलनायक का किरदार निभाने वाले हैं। आइए, जानते हैं उन अभिनेताओं की फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन
भारतीय कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फिल्मों के इतिहास में एक से बढ़कर एक अभिनेता हुए हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से फैंस का प्यार कमाया है। उन्होंने पर्दे पर अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता को साबित करते हुए नायक और खलनायक दोनों तरह के किरदारों को बखूबी से निभाया है। शाहरुख खान जैसे कलाकारों दोनों तरह की भूमिकाओं में दर्शकों से बराबर प्यार कमाया है। हाल में ही खबर आई है कि द साबरमती रिपोर्ट में नजर आए अभिनेता विक्रांत मैसी को फरहान अख्तर की डॉन 3 में खलनायक के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, उनकी तरफ से अभी किरदार को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस क्रम में आज, हम बात करने वाले हैं उन अभिनेताओं की, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों में मुख्य नायक का किरदार निभाया है, जो अपनी आने वाली फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने वाले हैं। 

विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
इमरान हाशमी
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी ने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। इन फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया है। अभिनेता अब अगले साल साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वह निर्देशक सुजीत की आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ओजी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह साउथ के लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण के सामने खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। 

बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनबीके 109, जिसका शीर्षक अब डाकू महाराज है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह इससे पहले एनिमल और हालिया रिलीज कंगुवा में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। बॉबी कोल्ली द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली है। 

जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर हाल में ही फिल्म देवरा में नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म वॉर 2 में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो इसके स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त होगी। 
उत्कर्ष शर्मा ने साझा की ‘वनवास’ की बीटीएस तस्वीरें, सेट पर मस्ती करते नजर आएं कलाकार
विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने पिछले साल रिलीज हुई संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल में दमदार अभिनय किया था। इस फिल्म के अंत में वह दोहरी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के अंत में इसके अगले भाग की जानकारी दी गई थी, जिसमें रणबीर कपूर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इनमें से एक भूमिका में वो खलनायक का किरदार निभाने वाले हैं, जो काफी ज्यादा क्रूर और हिंसक होने वाला है। 
Matka OTT : वरुण तेज की 'मटका' के ओटीटी अधिकार बिकने की है चर्चा, इस दिग्गज प्लेटफॉर्म का हो रहा जिक्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें