फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, अनुष्का शर्मा के अलावा इन सेलेब्स ने अनोखे ढंग से दी बधाई

Sun, 30 Jun 2024 12:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में आज आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका हर एक क्रिकेट फैन 17 साल से पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। भारत की जीत से खुश होकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके लिए खास पोस्ट साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा- आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की इस अपार जीत पर टीम इंडिया को हर कोई दिल से बधाई दे रहा है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी खास पोस्ट करके पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अथिया शेट्टी, अनुष्का सेन और भी कई सेलेब्स लगातार टीम इंडिया को अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं और अपनी खुशी टीम इंडिया के प्रति जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर रहे हैं सेलेब्स
टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था। भारत की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं और अपना प्यार क्रिकेट के प्रति जता रहे हैं। अनुश्का शर्मा ने पोस्ट साझा किया है, जिसमें अष्नुका ने एक फोटो साझा की है साथ ही उस पर तीन बार लिखा है ओएमजी ओएमजी ओएमजी।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा की इस फोटो के अलावा एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विराट ने जीत के बाद अनुष्का को कॉल किया है। विराट के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी पूरी टीम इंडिया को बधाई दी है साथ ही खुशी जाहिर की है। सोनू ने पोस्ट पर लिखा, ''बोला था ना बधाई हो इंडिया''।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी एक पोस्ट साझा किया है और टीम इंडिया को बधाई दी है। आयुष्मान ने पूरी टीम इंडिया की एक फोटो साझा की है और उन्हे बधाई दी है, जिस पर लिखा हुआ है 'चैंप्स'

निक्की तंबोली ने भी अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।

भोजपुरी अभिनेत्री नेहा मलिक ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

टीवी अभिनेत्री अनुष्का सेन ने भी अपनी स्टोरी पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

अथिया शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही लाल रंग का हॉर्ट इमोजी भी फोटो पर लगाया है।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में अक्षरा इंडिया टीम की जीत पर खुशी जताती नजर आईं। साथ ही उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा 'जय हो, अच्छी खेली टीम इंडिया'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें