ट्विंकल खन्ना ने क्या सवाल पूछा?
ट्विंकल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हमने अपनी मर्जी से जीने की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब हम इस बात पर लड़ रहे हैं कि किन मतभेदों और विकल्पों की इजाजत होनी चाहिए? लगता है कि आजादी भी, हमारी वॉशिंग मशीनों की तरह, एक मैनुअल और लिमिटेड वारंटी के साथ आती है। अगर आप भारतीय होने के किसी एक पहलू का जश्न मना सकते, या किसी एक चीज को बदल सकते, तो वह क्या होता'?
ट्विंकल बोलीं- 'अलग-अलग विचारों के प्रति खुले रहने की आजादी हो'
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा है, 'मेहरानगढ़ किले की सुंदरता, साबिर खान और उनके 122 साल पुराने वाद्ययंत्र...और बिना किसी एक विचार में बंधे हुए अलग-अलग विचारों के प्रति खुले रहने की आजादी'। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।