फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: क्या करण वीर मेहरा से जलते हैं रजत दलाल? निर्माताओं ने जारी किया शो का नया प्रोमो

Sun, 24 Nov 2024 06:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 अब हर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। आज, प्रसारित होने वाले एपिसोड को लेकर निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण वीर और रजत दलाल के बीच गरमा-गरमी देखने को मिली है। इसमें करण वीर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रजत उनसे जलते हैं, जिस पर रजत ने भी उन पर पलटवार किया है। 
 
विज्ञापन
रजत दलाल-करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। आज, रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में सलमान खान एक टास्क आयोजित करने वाले हैं, जिसमें प्रतियोगियों को एक ऐसे घरवाले का नाम बताना है,  जो उनके हिसाब से उनसे जलता है। इस टास्क से संबंधित झलक शो के निर्माता पहले ही दिखा चुके हैं। निर्माताओं ने इसका एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण वीर मेहरा को कहते हुए सुना जा सकता है कि रजत दलाल उनसे जलते हैं। इस पर रजत भी उन्हें करारा जवाब देते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन


रजत ने शिल्पा शिरोड़कर पर साधा निशाना
कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इस प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान प्रतियोगियों को टास्क समझाते हुए नजर आते हैं।  इसके बाद रजत दलाल कहते हुए दिखते  हैं कि या तो शिल्पा शिरोडकर उन्हें पसंद करती हैं या उनसे जलती हैं। रजत को लगता है कि शिल्पा अक्सर उनके बयानों का गलत मतलब निकालती हैं और सोचती हैं। इस प्रोमो में बाद में, करणवीर मेहरा कहते हुए दिखते हैं कि रजत उनसे जलते हैं।


Shalini Passi: सिर्फ आलीशान जिंदगी ही नहीं जीती शालिनी पासी, अपनी कमाई का पैसा करती हैं दान
विज्ञापन

करण ने कहा- दिग्विजय से उनकी दोस्ती की वजह से जलते हैं रजत
करण का मानना है कि रजत को उनसे जलन है, क्योंकि वाइल्डकार्ड प्रतियोगी दिग्विजय राठी के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है, जिसे वो अपना भाई मानते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रजत कहते हैं कि करण वीर आखिरी व्यक्ति होगें बिग बॉस 18 के घर में, जिनसे रजत को जलन होगी। इस प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, "टास्क में घरवाले निकाल रहे हैं एक दूसरे पर भड़ास, क्या उन्हें हो पाएगा अपनी गलती का एहसास? देखिए बिगबॉस 18, आज रात 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स और ऑफिशियल जियो सिनेमा पर।"
विज्ञापन

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के समर्थन में आईं उर्फी जावेद, बिना वजह निशाना बनाने का निर्माताओं पर लगाया आरोप
एलिस के बाहर होने की है चर्चा 
बताते चलें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करण वीर, दिग्विजय, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक, विवियन डीसेना, चाहत पांडे और कशिश कपूर नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, टाइम गॉड बने दिग्विजय को कशिश को बेघर होने की सूची से बाहर निकालने का विकल्प दिया गया था, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया। आज, प्रसारित होने वाले एपिसोड में बताया जाएगा कि कौन प्रतियोगी इस शो से बाहर होगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एलिस शो से बाहर हो चुकी हैं, जो शो में विवियन, अविनाश और ईशा की अच्छी दोस्त थीं। 
Prakash Jha: क्या राजनीति 2-गंगाजल 3 में नहीं होंगे रणबीर-अजय? जानें आगामी फिल्मों पर प्रकाश झा ने क्या कहा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें