फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी के आंदोलन में गए अभिनेता इमरान की नागरिकता पर विवाद क्यों? क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी

Sun, 11 Oct 2026 02:06 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan Citizenship: बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने हाल ही में अभिनेता इमरान खान पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वह भारत के नागरिक नहीं हैं और इस प्रदर्शन में कैसे शामिल हुए। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान इस समय चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिन वह और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा अगस्त क्रांति मैदान के बाहर किए गए प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जा रही थी। ऐसे में मुंबई पुलिस ने पहले इमरान खान, लेखा और जैन को डिटेन किया और फिर कुछ समय बाद छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि अब अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किरीट ने आरोप लगाया है कि इमरान खान विदेशी नागरिक होने के बावजूद शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
Trending Videos

इमरान खान - फोटो : ANI
क्या भारतीय नागरिक नहीं हैं इमरान खान?
बता दें कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्हें वहीं की नागरिकता मिली हुई है। इमरान भारत में वर्क वीजा पर आए थे। लेकिन पूर्व पत्नी अवंतिका से शादी होने के समय उन्होंने यहीं रहने की इच्छा जाहिर की थी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि एक्टर को यहां की नागरिकता मिली या नहीं।

प्रदर्शन में क्या बोले थे इमरान खान?
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा था, 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं, इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर यहां यह देखने आया हूं कि आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है। लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है? इसलिए मैं यहां हूं।' 

इमरान ने आगे कहा था, "मुझे लोगों से कुछ भी मांगने का कोई हक नहीं है। मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं। मैं एक रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर खड़ा रहूंगा।'
विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी?
अगर यह साबित हो जाता है कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, भारतीय कानूनों और कोर्ट के पिछले फैसलों के अनुसार, विदेशी नागरिकों या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारकों को भारत में राजनैतिक विरोध प्रदर्शनों या धरनों में शामिल होने का मौलिक अधिकार नहीं मिलता है। नियमों के उल्लंघन के चलते उनके ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया स्टेटस को रद्द करने या उन्हें देश से बाहर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें