फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान का करियर: 'जाने तू या जाने ना' से किया था सिनेमा में डेब्यू, इन फिल्मों में नजर आए आमिर खान के भांजे

Thu, 15 Oct 2026 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan Movies: अभिनेता इमरान खान बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। इस बीच जानते हैं उनके फिल्मी करियर के बारे में...
विज्ञापन
इमरान खान की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान चर्चा में हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है। इमरान ने बीते दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए सीजेपी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इमरान को हिरासत में लिया था। अब उन्हें पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। इस बीच इमरान खान की फिल्मों और करियर पर भी चर्चा चल पड़ी है। जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
चाइल्ट एक्टर के तौर पर शुरुआत
13 जनवरी 1983 को जन्मे इमरान खान ने बतौर बाल कलाकार शुरुआत की। उन्होंने बचपन में आमिर खान के साथ छोटे रोल किए थे। जैसे 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर के बचपन का रोल निभाया। अभिनेता इमरान ने 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू किया, जो हिट रही। 

जाने तू या जाने ना - फोटो : साभार@imdb
पहली ही फिल्म के लिए झटका अवॉर्ड
इमरान खान का बॉलीवुड डेब्यू काफी धमाकेदार रहा था। बतौर एक्टर 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में एंट्री करके वे पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। उनका रोल काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए इमरान को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

डेली-बेली-मेरे ब्रदर की दुल्हन - फोटो : सोशल मीडिया
मामा की तरह नहीं चली करियर की गाड़ी
'जाने तू या जाने ना' के बाद इमरान ने कई और फिल्मों में काम किया। इनमें 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', और 'एक मैं और एक तू' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उनका करियर का ग्राफ उतना ऊपर नहीं चढ़ पाया, जितना डेब्यू फिल्म की रिलीज के वक्त उम्मीद जताई जा रही थी। अपने मामा आमिर खान की तरह उनके हिस्से वह स्टारडम नहीं आया। 
विज्ञापन

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस - फोटो : इंस्टाग्राम
करियर से ले लिया ब्रेक
2014-2015 के बाद कुछ फिल्में फ्लॉप हो गईं, जैसे 'कट्टी बट्टी', जो उनकी आखिरी बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद इमरान ने अभिनय से कुछ साल के लिए ब्रेक लिया। साल 2015 के बाद इमरान ने बॉलीवुड से लंबा ब्रेक लिया। वे फिल्मों से दूर रहे। इसके बाद उन्होंने इसी साल आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से कमबैक किया। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर बेदम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें