फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumbul Touqeer: ‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब

Tue, 04 Mar 2025 12:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sumbul Touqeer: हाल ही में टीवी सीरियल ‘इमली’ की अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। इसमें वह वजन को लेकर हो रही टिप्पणी पर परेशान होकर लिखती हैं कि उन्हें शांति से जीनें दें। आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
सुम्बुल तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @sumbul_touqeer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन धारावाहिक इमली से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह अपने वजन बढ़ने और लुक्स को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देती दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी बात..

विज्ञापन


मैं अब थक चुकी हूं
टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने हाल ही में अपने लुक्स और वजन को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने अपने वजन और लुक्स को लेकर कुछ विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के कमेंट्स और ट्वीट पढ़े। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहले कभी इतनी परेशान नहीं हुई, कृपा करके यह सब कहना बंद कर दें और जीनें दें। आगे अभिनेत्री ने  लिखा, ‘अगर तुम्हें लगता है कि मैं अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं तो मुझे करने दो, क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं, मैं अब थक चुकी हूं।’ 
 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Indias Got Latent: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद से टूट गए हैं समय रैना, कॉमेडियन के दोस्त बोले- वह डरा हुआ...

बढ़ते वजन का बताया कारण
इस पोस्ट में सुम्बुल तौकीर ने अपने वजन बढ़ने के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा कि अचानक वजन बढ़ने का कारण हैं उनकी दवाइयां जो उनके न्यूरोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट ने दी थी। वो दवाइयां उन्हें सूट नहीं की, इस वजह से उनका वजन बढ़ गया है। साथ ही वह लिखती हैं कि अब चुप हो जाओ। 

यह खबर भी पढ़ें: IFFA 2025: ‘शोले’ की 50वीं सालगिरह का जश्न मनाएगा IFFA, जयपुर के राज मंदिर में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

सुम्बुल तौकीर का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर की बात करें तो उन्होंने इमली सीरियल के अलावा बालवीर, गंगा, वारिस जैसे टीवी सीरियल्स में दिख चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में भी दिख चुकी हैं। आखिरी बार उन्होंने जादू तेरी नजर में कैमियो किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें