स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इमली’ में इमली की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती को असल जिंदगी में उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए साहिल फुल के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। अभिनेत्री को साहिल ने बीच पर प्रपोज किया। प्रपोजल की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
फिल्मी स्टाइल में मेघा को किया प्रपोज
मेघा चक्रवर्ती ने अपने प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री खूबसूरत लाल ड्रेस में और साहिल फुल काले सूट में नजर आ रहे हैं। एक खूबसूरत बीच पर सफेद गुलाब के एक बड़े दिल के आकार के स्टैंड पर 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी' के साइन के साथ साहिल ने उन्हें प्रपोज किया। अभिनेत्री ने ना केवल खूबसूरत लाल गुलदस्ता स्वीकार किया, बल्कि इस छोटे से समारोह के बाद कपल ने केक भी काटा।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जब स्टारडम के नशे में चूर थे गोविंदा, अब बदल गई ये आदत; शक्ति कपूर ने किया खुलासा
प्रपोजल के साथ हुई नए साल की शुरुआत
मेघा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नया साल, नई शुरुआत" और आगे कहा, "जैसा कि हम उम्मीद के साथ 2025 का स्वागत करते हैं, हमारे पास शेयर करने के लिए एक विशेष घोषणा है- हम शादी कर रहे हैं! प्यार की हमारी यात्रा ने हमें इस खूबसूरत नतीजे तक पहुंचाया है और हम इसे आप सभी के साथ शेयर करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकते। प्यार, हंसी और कभी ना खत्म होने वाले उत्सवों से भरा एक साल। आप सभी को एक आनंदमय और नव वर्ष की शुभकामनाएं!"
यह खबर भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर लगा कर्ण को अर्जुन से श्रेष्ठ दिखाने का आरोप, अनंत श्रीराम ने जमकर की आलोचना
कब और कहां करेंगे शादी?
मेघा और साहिल जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। साहिल ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि जम्मू में शादी करेंगे। उन्होंने कहा, “शादी 21 जनवरी को जम्मू में होगी, जो मेरा गृहनगर है और उससे पहले, हम हल्दी और अन्य समारोह करेंगे। यह निजी तौर पर होगा, जिसमें सिर्फ़ हमारे परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।” मेघा चक्रवर्ती हाल ही में कलर्स के शो मिश्री में वाणी की भूमिका निभाते हुए नजर आईं।