आयोजकों के समने रखी हुई शर्तें
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर में होने वाले सिंगर के कॉन्सर्ट में आयोजकों के सामने कुछ शर्ते रखी गई हैं। अधिकारियों को कथित तौर पर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि दिलजीत ऐसे गाने न गाएं जिनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी रजनीश सिन्हा ने कहा, ‘दिलजीत दोसांझ का संगीत कार्यक्रम 15 नवंबर को ट्वेंटी वन बिजनेस पार्क में होने वाला है। हमें चंडीगढ़ से एक पत्र मिला है जिसमें मादक पदार्थों, नशीले पदार्थों या हथियारों का महिमामंडन करने वाले गीतों के बारे में बताया गया है।पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, हमने आयोजकों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसे गाने न गाए जाएं, क्योंकि इनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।’
अक्तूबर में हुई थी शुरुआत
दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्तूबर 2026 को अपने ऑरा टूर के भारतीय चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 'जी.ओ.ए.टी.', 'इक्क कुड़ी', 'ललकारा', 'इश्क दी बाजियां', 'नैना' और 'किन्नी किन्नी' से लेकर 'केस', 'पंजतारा', 'हस हस' और 'वॉटर' तक, अपने लोकप्रिय गानों के माध्यम से दर्शकों को संगीतमय सफर पर ले गए।