शाहिद-मीरा ने साझा की बच्चों की तस्वीर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिवाली के मौके पर अपनी और अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। हालाँकि, फैमिली फोटो में मीरा ने दोनों बच्चों के चेहरे पर दिल वाला इमोजी लगा दिया।
मलाइका के लुक ने खींचा ध्यान
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस फेस्टिव सीजन काफी शानदार लुक में नजर आईं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह साड़ी पहने दिखाई दीं और उनका ट्रेडिशनल लुक बहुत अच्छा लगा।
शक्ति कपूर के बेटे ने दिखाई फैमिली
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने अपनी पूरे परिवार की एक तस्वीर शेयर की।
करीना कपूर खान का अनोखा अंदाज
करीना कपूर और सैफ शाही नवाबों के अवतार में नजर आए। एक तरफ अभिनेत्री बेज काफ्तान और मैचिंग पगड़ी में नजर आईं, तो वहीं सैफ ब्लैक कुर्ता और पायजामा में दिखाई दिए।
यश ने किया धन्यवाद
वहीं, साउथ अभिनेता यश ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों और पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा।
अनन्या का ग्लैमर अंदाज
दिवाली पर अनन्या पांडे लाल और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान उनका शाही और ग्लैमर अंदाज देखने को मिला। हैवी जूलरी और ट्रेडिशनल लुक में उन्होंने अपने फेस्टिव अवतार से सबका ध्यान खींच लिया।
सिंपल लुक में सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा पीली साड़ी पहन हाथों में दीया लेकर एक तस्वीर में पोज देते हुए नजर आईं। उनका सादगी भरा ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।