फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी विवाद: गायक संग हुई बदसलूकी पर भड़कीं इला अरुण, मंत्री के व्यवहार को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?

Fri, 23 Oct 2026 11:03 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ila Arun Support Daler Mehndi: दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर अभिनेत्री इला अरुण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • इला ने मंच पर गायक के साथ हुए कथित व्यवहार को अपमानजनक और निंदनीय बताया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की मीका सिंह से बात।
विज्ञापन
इला अरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिनों उन्हें उत्तराखंड में कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। जब सिंगर मंच पर पहुंचे, तो उनका अंदाज कुछ ऐसा दिखा कि राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर नाराजगी जाहिर कर दी।
विज्ञापन


मंच पर मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। जैसे ही इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और सिंगर दलेर मेहंदी के पक्ष में आए हैं। अब अभिनेत्री इला अरुण ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos

इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम @llaarun
क्या बोलीं इला अरुण?
आईएएनएस से बात करते हुए इला अरुण ने कहा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री, दर्शक और संगीत जगत के लोग बहुत दुखी और नाराज हैं। दलेर साहब हमारे सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं। वह एक महान कलाकार हैं। सूफी और पंजाबी संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमें नहीं पता कि वहां वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन उन पर जिस तरह के आरोप लगाए गए और उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया, वह सही नहीं था।'

इला अरुण ने आगे कहा, 'अगर आयोजकों या प्रायोजकों को कोई चिंता थी, तो वे उनके सचिव को बुलाकर अलग से बात कर सकते थे। वे कह सकते थे कि शायद दलेर इस समय परफॉर्म करने की हालत में नहीं हैं। हमारे नेताओं की जिम्मेदारी है कि ऐसी परिस्थितियों को सही तरीके से संभालें और सभी का ध्यान रखें।'

दलेर मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedalermehndiofficial
इला अरुण ने जाहिर की चिंता
अभिनेत्री ने कहा, 'मंच पर उनके साथ जो हुआ, वह अपमानजनक और बेहद निंदनीय था। इस तरह के व्यवहार को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। नेताओं को जो भी परेशानी या शिकायत थी, उस पर पर्दे के पीछे बात की जा सकती थी। दलेर भाई के लाखों प्रशंसक हैं। अगर इस घटना के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ जाता, तो क्या होता? वह इतने बड़े कलाकार हैं।'

इला ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'हम मानते हैं कि अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, तो उन्हें मंच पर नहीं जाना चाहिए था। लेकिन जिस तरह से इस पूरे मामले को संभाला गया, वह सही नहीं था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मुझे सिखाया कि सम्मान सबसे जरूरी चीज है और किसी कलाकार की सबसे बड़ी दौलत उसके दर्शकों और श्रोताओं का प्यार होता है। अगर कभी ऐसी स्थिति आए, तो कलाकार को अपने सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए और परफॉर्म करने से मना कर देना चाहिए। लेकिन उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उससे हम बेहद नाराज हैं।'
विज्ञापन

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
दलेर मेहंदी को क्या दिया संदेश?
दलेर मेहंदी को संदेश देते हुए इला अरुण ने कहा, 'मैं दलेर जी से कहना चाहती हूं कि इस बात को दिल पर मत लीजिए। आपका दिल बहुत बड़ा है। आपका अपमान हमारा अपमान है। हम आपके साथ खड़े हैं।'

मीका से क्या बोले पुष्कर सिंह धामी?
  • इस विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मीका सिंह से फोन पर बातचीत की।
  • उन्होंने कहा कि किसी भी गलतफहमी को आपसी बातचीत और सौहार्द से दूर किया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां 'अतिथि देवो भव' की परंपरा का पालन किया जाता है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कलाकारों का हमेशा स्वागत किया जाता है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें