फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Choli Ke Peeche Song: 'उम्मीद है वे मेरे और गाने कवर करेंगे', दिलजीत से मिली तगड़ी रॉयल्टी तो बोलीं इला अरुण

Wed, 05 Feb 2025 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Ila Arun Song Choli Ke Peeche: इला अरुण ने अपने लोकप्रिय गाने 'चोली के पीछे' के रीमिक्स वर्जन पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। मूल रूप से 'खलनायक' फिल्म का यह गाना 'क्रू' में रिक्रिएट किया गया।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ-इला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'चोली के पीछे' सॉन्ग इला अरुण और अलका याग्निक ने फिल्म 'खलनायक' के लिए गाया। बीते वर्ष आई 'क्रू' में इसे रिक्रिएट किया गया। 'क्रू' में रिक्रिएट वर्जन को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने भारत में अपने दिल लुमिनाती टूर के दौरान भी यह गाना खूब गाया है। उन्होंने इसके लिए इला अरुण को अच्छी-खासी रॉयल्टी दी है। वहीं, इला अरुण ने सिंगर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि वे उनके और भी गाने कवर करेंगे।

विज्ञापन

क्रू फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- दिलजीत और गानों पर विचार करेंगे
मूल रूप से फिल्म 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे' को दिलजीत ने न सिर्फ फिल्म 'क्रू' में रिक्रिएट किया, बल्कि अपने भारतीय टूर दिल लुमिनाती के दौरान भी अपने कॉन्सर्ट में गाया। इसके लिए सिंगर ने दिग्गज गायिका इला अरुण को अच्छी-खासी रॉयल्टी दी है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इला ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के 'चोली के पीछे' गाने के लिए उन्हें अच्छी खासी रॉयल्टी मिली और उन्हें उम्मीद है कि दिलजीत उनके और गानों पर विचार करेंगे।

इला अरुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गायकों को कम नहीं आंकना चाहिए'
इला अरुण ने फिल्म 'क्रू' में गाने के रीमिक्स वर्जन को लेकर शुरू में आपत्ति जताई थी। हालांकि, अब इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने बिना अनुमति के अपने गानों के इस्तेमाल पर अपने विचार साझा करते हुए कहा 'यह गलत है। लेकिन मैंने खुद ही उनसे समझौता कर लिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ इसलिए कि अब एआई (AI) सुलभ है, कलाकारों को कम नहीं आंकना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:
Siddharth-Neelam Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई की हल्दी सेरेमनी में हुई कुर्ता फाड़ होली! देखें तस्वीरें
विज्ञापन

इला अरुण - फोटो : इंस्टाग्राम @llaarun
शुरुआत में जताई थी नाराजगी
इला अरुण ने बीते करीब 12 वर्षों से बॉलीवुड फिल्मों में गाने नहीं गाए हैं, लेकिन उनका रुतबा इंडस्ट्री में बरकरार है। बीते साल राजेश ए. कृष्णन की हिट कॉमेडी 'क्रू' में उनके दो मशहूर ट्रैक 'घाघरा' और 'चोली के पीछे' को रीक्रिएट किया गया था। शुरुआत में उन्होंने इन गानों को बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल करने का विरोध किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें:
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के पति राज ने क्या खुद को कहा नेपो हसबैंड? फिल्म मिसेज के इवेंट पर साथ आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें