फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले 'इक्कीस' की कास्ट ने अरुण खेत्रपाल को दी श्रद्धांजलि, इवेंट में सेना के जवान भी रहे मौजूद

Thu, 04 Dec 2025 08:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis: वार ड्रामा 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल का रोल निभाएंगे। फिल्म की कास्ट ने एक बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की अदाकारी वाली फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की पूरी कास्ट ने गुरुवार को एक इवेंट में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को श्रद्धांजलि दी है। वह सबसे कम उम्र में परम वीर चक्र पाने वाले जवान थे।
विज्ञापन

 

टैंक का अनावरण किया
इवेंट में अग्स्त्य नंदा के साथ फिल्म की कास्ट ने एक टैंक का अनावरण किया। इसके बाद इवेंट में जयदीप अहलावत ने कहा 'इक्कीस का हिस्सा होना बड़ी बात है। मैं भारतीय सेना की बहुत इज्जत करता हूं।'
फिल्म 'इक्कीस' में भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी दिखाई गई है। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय सिर्फ 21 साल के थे।
 

इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त्य नंदा कर रहे अरुण खेत्रपाल का रोल
अगस्त्य नंदा फिल्म में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल करेंगे। उनके साथ जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम रोल में होंगे। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी को सेलिब्रेट करने के लिए, मेकर्स ने एक ट्रिब्यूट इवेंट ऑर्गनाइज किया, जिसमें इंडियन आर्मी और फिल्म की लीड कास्ट शामिल हुई।

रिलीज से पहले पूरे देश में कैंसिल हुए 'अखंडा 2' के पेड शो, मेकर्स ने बताई अहम वजह

अरुण खेत्रपाल को बताया बहादुर
लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. कुशवाह और दूसरे इंडियन आर्मी ऑफिसर्स की मौजूदगी में, 'इक्कीस' के मेकर्स ने अरुण खेत्रपाल की फोटो के साथ तस्वीरें खिंचवाई। 
अगस्त्य नंदा भी फिल्म में अपने सफर को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा 'इस कहानी में जो सबसे खास बात मुझे लगी, वह यह है कि अरुण खेत्रपाल कितने छोटे हैं। मुझे उम्मीद है कि जब आप यह फिल्म देखेंगे, तो आप अरुण खेत्रपाल से कुछ सीख पाएंगे। वह बहुत बहादुर, जोशीले सैनिक थे।'
विज्ञापन

फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
1971 के युद्ध में अरुण खेत्रपाल के योगदान पर बनी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आएंगे। एक्टर का 24 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें